Itel S23+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन की मेमोरी को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 16:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की मेमोरी बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से बढ़ाई जा सकती है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम होगा

इसमें 6.78 इंच फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Itel जल्द ही भारत में S23+ को लॉन्च करेगी। इसमें AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T616 4G SoC 8 GB तक के RAM के साथ है। इस स्मार्टफोन की मेमोरी को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

Itel ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम होगा। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसे Lake Cyan और Elemental Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका इंटरनेशनल वेरिएंट एंड्रॉयड 13 बेस्ड Itel OS 13 पर चलता है। इसकी स्क्रीन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। कुछ महीने पहले कंपनी ने P40 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह इस सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन है जिसमें 6,000 mAh की बैटरी और 6.6 इंच एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर SC9863A दिया गया है। इसमें 2GB/64GB और 4GB/64GB की स्टोरेज दी गई है। यह मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ है और इसके रैम को 7 GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 12 महीने की वॉरंटी दी है। इसके साथ बिना किसी खर्च के एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी पेशकश की गई थी। 

इसके रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और QVGA कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 Go एडिशन पर चलता है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में Itel के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। स्मार्टफोन्स के बजट सेगमेंट में कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Itel, Market, Sensor, Processor, Launch, Variant, China, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.