16GB तक वर्चुअल RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Itel S23 को खरीदें 8,099 रुपये में

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो itel S23 में 50 मेगापिक्सल का सुपर क्लियर रियर कैमरा दिया गया है।

16GB तक वर्चुअल RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Itel S23 को खरीदें 8,099 रुपये में

Photo Credit: Amazon

itel S23 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • itel S23 में 5000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • itel S23 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • itel S23 में 50 मेगापिक्सल का सुपर क्लियर रियर कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है और आप 16GB रैम वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपकी तलाश अब पूरी होने वाली है। जी हां ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Itel S23 भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Itel S23 में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 16GB RAM दी गई है। आइए Itel के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


itel S23 पर ऑफर


Itel S23 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 10,999 रुपये है, हालांकि 18% डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,099 रुपये हो जाएगी।


itel S23 के स्पेसिफिकेशंस


itel S23 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 12 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T60 12nm) सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।  इस फोन  में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो itel S23 में 50 मेगापिक्सल का सुपर क्लियर रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में कुल 16GB RAM है, जिसमें 8GB आती है और 8GB मेमोरी फ्यूज के जरिए बढ़ाई जाती है। इस फोन में 128 GB  इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »