• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • itel P55 और P55+ भारत में 8 जनवरी को होंगे लॉन्च, Amazon पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ डिजाइन हुआ टीज

itel P55 और P55+ भारत में 8 जनवरी को होंगे लॉन्च, Amazon पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ डिजाइन हुआ टीज

itel P55+ में वर्चुअल रैम फीचर मिलेगा, जिसके जरिए फ्री स्टोरेज के इस्तेमाल से रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि, फिजिकल रैम की जानकारी नहीं दी गई है। फोन 50-मेगापिक्सल के डुअल-कैमरा सिस्टम से लैस होगा।

itel P55 और P55+ भारत में 8 जनवरी को होंगे लॉन्च, Amazon पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ डिजाइन हुआ टीज
ख़ास बातें
  • Amazon India ने लाइव किया Itel P55 और P55+ का लैंडिंग पेज
  • 8 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे दोनों डिवाइस
  • आने वाले दिनों में itel P55T के लॉन्च होने की उम्मीद
विज्ञापन
itel इस महीने भारत में तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी पुष्टि हाल ही में कंपनी ने खुद की थी। अब, Amazon इंडिया पर दो itel स्मार्टफोन की लिस्टिंग लाइव कर दी गई है, जिनमें P55 और P55+ शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन के साथ स्पेसिफिकेशन्स को भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि दोनों फोन देश में 8 फरवरी को लॉन्च होने वाले हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ खासियतों में 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, जो फोन को 30 मिनट में 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करती है। इसके अलावा, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा।

Amazon India पर मौजूद लैंडिंग पेज के अनुसार, itel P55 और itel P55+ स्मार्टफोन भारत में 8 फरवरी को लॉन्च होने वाले हैं। दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। खासियतों की बात करें, तो दोनों मॉडल्स में 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसमें पता चलता है कि फोन चार्जिंग के तीन लेवल से लैस होगा - पहला जो बैटरी को तुरंत चार्ज करने के लिए हाइपर चार्ज करेगा, जिससे फोन केवल 10 मिनट में 25 प्रतिशत चार्ज होंगे। इसके अलावा, एक स्मार्ट चार्ज ऑप्शन होगा, जो यूजर के उपयोग पैटर्न के आधार पर फोन को चार्ज करने के लिए एआई पर निर्भर करेगा। आखिरी लो-टेम्प चार्ज विकल्प होगा, जो डिवाइस को बिना ज्यादा गरम किए चार्ज करेगा।

itel P55+ में वर्चुअल रैम फीचर मिलेगा, जिसके जरिए फ्री स्टोरेज के इस्तेमाल से रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि, फिजिकल रैम की जानकारी नहीं दी गई है। फोन 50-मेगापिक्सल के डुअल-कैमरा सिस्टम से लैस होगा।

itel P55 में 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज मिलेगी। इसमें भी डुअल-कैमरा सिस्टम मिलेगा।

डिवाइस अफ्रीका में पहले से ही उपलब्ध हैं, इसलिए इनके स्पेसिफिकेशन पहले से ही ज्ञात हैं। दोनों फोन में 6.56-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इनमें Unisoc T606 चिप मिलता है। फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल है और 5,000mAh की बैटरी से लैस आते हैं। P55 पर 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

फिलहाल कंपनी ने तीसरे स्मार्टफोन के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन अफ्रीका में इस सीरीज में एक P55T मॉडल पहले से मौजूद है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत में अपकमिंग तीसरा स्मार्टफोन यही हो।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »