itel P40 Launch: 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ itel का नया फोन 7,699 रुपये में लॉन्च

itel P40 launched: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो itel P40 में 6.6 इंच की एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 11:08 IST
ख़ास बातें
  • itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन itel P40 लॉन्च कर दिया है।
  • कीमत की बात की जाए तो itel P40 की कीमत 7,699 रुपये है।
  • itel P40 में 6.6 इंच की एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है।

itel P40 launched: itel P40 में 6.6 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है।

Photo Credit: itel

itel P40 launched: स्मार्टफोन कंपनी itel ने itel P40 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। itel P40 इस सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन है जिसमें 6000mAh की मेगा बैटरी और बड़ी 6.6 इंच एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ स्टाइलिश बॉडी दी गई है। itel पोर्टफोलियो में यह लेटेस्ट एडिशन नई जनरेशन के यूजर्स के लिए बेस्ट साबित होने वाला है। यहां हम आपको itel के नए स्मार्टफोन itel P40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

itel P40 की कीमत और कलर ऑप्शन


itel P40 की शुरुआती कीमत 7,699 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। आप  Black, Dreamy Blue और Luxurious Gold किसी भी कलर ऑप्शन में फोन खरीद सकते हैं।
 

itel P40  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 


itel P40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो itel P40 में 6.6 इंच की एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर SC9863A प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB/64GB और 4GB/64GB स्टोरेज दी गई है। यह मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे रैम को 7GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का नया स्मार्टफोन 12 महीने की वारंटी के साथ आता है और इसके साथ बिना अतिरिक्त लागत के एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मिल रहा है।
Advertisement

itel P40 में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी का फीचर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और QVGA कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 Go एडिशन पर काम करता है। बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 Go edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.