Samsung से पहले इस कंपनी ने लॉन्च किए अपने सस्ते S25, S25 Ultra स्मार्टफोन!

S25 में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है जबकि Ultra में कर्व्ड डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2024 20:08 IST
ख़ास बातें
  • S25 में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है
  • दोनों फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है
  • फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है

दोनों फोन में 50MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: technophile

Samsung S25 सीरीज का लॉन्च अभी काफी दूर है। कंपनी फरवरी के आसपास अपनी स्मार्टफोन सीरीज को पेश कर सकती है। लेकिन उससे पहले एक और ब्रैंड ने अपने स्मार्टफोन मॉडल S25 और S25 Ultra नाम से मार्केट में उतार दिए हैं। रोचक रूप से ये स्मार्टफोन मॉडल itel ने लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें अफॉर्डेबल सेग्मेंट में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

itel ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज S25 में दो मॉडल पेश किए हैं। itel S25 और itel S25 Ultra नाम से ये मॉडल पेश किए गए हैं जो कंपनी की S24 सीरीज के सक्सेसर हैं। कंपनी ने फिलहाल इन्हें फिलिपींस में लॉन्च किया है। रोचक बात है कि कंपनी ने स्मार्टफोन्स के सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज के जैसा लुक देने की कोशिश की है। फोन स्क्वायर सी शेप में नजर आ रहे हैं और एक यूनीक रिंग लाइट फ्लैश भी इसमें मौजूद है। 
Advertisement
 

itel S25 price, features

S25 में कंपनी ने फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया है जो कि 6.78 इंच में आता है। यह FHD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के चिपसेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। DTS Audio का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी मिलती है।

फोन की कीमत PHP 5,799 (लगभग 8,300 रुपये) से शुरू होती है। यह Bromo Black, Mambo Mint, और Sahara Gleam कलर्स में आता है। 

Photo Credit: Technophile

 

itel S25 Ultra price, features

S25 Ultra में जाहिर तौर पर कंपनी ने बेहतर स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है। फोन में Unisoc T620 चिपसेट लगा है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यहां डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कंपनी ने इसे वाटर रसिस्टेंस बनाया है और IP64 रेट किया है। 
Advertisement

फोन की कीमत PHP 10,999 (लगभग 15,800 रुपये) से शुरू होती है। इसे कंपनी ने Meteor Titanium, Bromo Black, और Komodo Ocean कलर्स में पेश किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.