itel A80 या Moto G05: Rs 6,999 की कीमत में कौन सा फोन है बेस्ट?

Moto G05 में ज्यादा बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2025 10:07 IST
ख़ास बातें
  • itel A80 अफॉर्डेबल 4G फोन है जो एडवांस्ड IP54 रेटिंग के साथ आता है।
  • Moto G05 में ज्यादा बेहतर MediaTek प्रोसेसर है।
  • यह बड़ी बैटरी से लैस है और ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

itel A80 और Moto G05, दोनों ही फोन Rs 7 हजार से कम के प्राइस में आते हैं।

अफॉर्डेबल स्मार्टफोन्स की जब बात आती है तो कई कंपनियां ऐसी हैं जो लो बजट स्मार्टफोन इस सेग्मेंट के अंदर पेश करती हैं। हाल ही में itel ने A80 को पेश किया है जो कि कंपनी का लेटेस्ट बजट फ्रेंडली फोन है। फोन 7 हजार से भी कम की कीमत में आता है। इसी तरह Moto G05 भी मार्केट में मौजूद है जो इसी प्राइस के साथ उपलब्ध है। यहां पर अब तय करना मुश्किल हो जाता है कि समान कीमत में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर साबित होता है। आइए हम आपको itel A80 और Moto G05 के फुल स्पेसिफिकेशंस की तुलना करके बताते हैं कि कौन सा फोन इनमें है बेस्ट! 


itel A80 vs Moto G05: Price in India
itel A80 फोन 4GB+128GB कंफिग्रेशन में Rs 6,999 में आता है जिसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 

Moto G05 फोन  4GB+64GB कंफिग्रेशन में Rs 6,999 में आता है जिसे Flipkart, Motorola India जैसे ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।  

itel A80 vs Moto G05: Design
itel A80 में ग्लॉसी और मैटे फिनिश देखने को मिलती है। इसके ग्लेशियर व्हाइट शेड में ग्लेशियर पैटर्न भी दिए गए हैं। यह 8.54mm मोटाई के साथ आता है। फोन को डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाने के लिए IP54 रेट किया गया है। 
Advertisement

Moto G05 में प्रीमियम वेगन लैदर डिजाइन दिया गया है। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है। फोन प्लम रेड, और फॉरेस्ट ग्रीन कलर्स में आता है। यह मोटाई में 8.17mm का है और वजन 118 ग्राम है। 
Advertisement

Moto G05 का विगन लैदर ज्यादा प्रीमियम मालूम होता है। साथ ही फोन itel के फोन से ज्यादा हल्का और पतला भी है। हालांकि itel A80 में IP रेटिंग ज्यादा है। दोनों ही फोन में प्लास्टिक फ्रेम आता है और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

itel A80 vs Moto G05: Display
Advertisement
itel A80 में 6.7-inch IPS LCD डिस्प्ले HD+ (1600 x 720 pixels) रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनेस 500 निट्स की है। इसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में एक डाइनेमिक बार भी फोन में आता है जिसमें बैटरी स्टेटस, कॉलिंग और अनलॉकिंग जैसे फीचर्स काम करते हैं। 

Moto G05 में 6.67-inch IPS LCD पंच होल डिस्प्ले HD+ (1612 x 720 pixels) रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। 
Advertisement

तुलना करें तो A80 में ज्यादा रिफ्रेश रेट, 120Hz, दिया गया है। इसमें डाइनेमिक आइलैंड फीचर है। वहीं, मोटो फोन में ज्यादा चमकदार डिस्प्ले आता है। यह वाटर टच सपोर्ट से लैस है और Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी भी है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं। 

itel A80 vs Moto G05: Performance
itel A80 में UniSoC T603 SoC है जो 12nm प्रोसेसिंग पर बना है। स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 

Moto G05 में MediaTek Helio G81 Extreme SoC है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Moto का फोन यहां ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर पाता है। इसमें फास्ट रैम भी दी गई है। 

itel A80 vs Moto G05: Cameras
itel A80 में रियर में 50MP Super HDR कैमरा है जिसमें यूनीक रिंग LED भी दी गई है। फ्रंट में फोन 8MP कैमरा के साथ आता है। जिसके साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। 

Moto G05 में 50MP रियर कैमरा है जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। A80 यहां पर कुछ AI फीचर्स के साथ बाजी मार ले जाता है। 

itel A80 vs Moto G05: Battery 
itel A80 में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W वायर्ड चार्जिंग है। फोन में USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। 

Moto G05 में थोड़ी बड़ी 5200mAh की बैटरी मिलती है। यह 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। लेकिन फोन के साथ 10W चार्जर आता है। 

निष्कर्ष निकालें तो itel A80 अफॉर्डेबल 4G फोन है जो एडवांस्ड IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें ज्यादा रिफ्रेश रेट है और AI फीचर्स भी कंपनी ने शामिल किए हैं। डाइनेमिक बार के रूप में एक रोचक फीचर यहां मिल जाता है। 

Moto G05 में ज्यादा बेहतर, MediaTek प्रोसेसर है। फोन में प्रीमियम वेगन लैदर डिजाइन दिया गया है। यह बड़ी बैटरी से लैस है और ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T603

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 Go
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 vs OnePlus 15: कौन-सा फोन है असली फ्लैगशिप किंग?
  2. 30 दिन में मिले 50,000 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन, इस सरकारी App ने की मदद
  3. 12000mAh बैटरी वाले Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के साथ Buds 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Top Smartphones Under Rs 40,000: 7,000mAh तक बैटरी, इंप्रेसिव फीचर्स! ये हैं लेटेस्ट प्रीमियम फोन
  5. Samsung का 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन हुआ सस्ता, अभी खरीदने पर होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12000mAh बैटरी वाले Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के साथ Buds 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल
  2. 30 दिन में मिले 50,000 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन, इस सरकारी App ने की मदद
  3. ट्रेवल लवर्स के लिए मजेदार शो Three Idiots in Kenya अब ऑनलाइन उपलब्ध! ऐसे देखें फ्री
  4. HD रिजॉल्यूशन, ऑटो एडजस्ट और Android OS वाला प्रोजेक्टर Rs 6,999 में! लॉन्च हुआ TecSox AURA
  5. Redmi 15C 5G में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, लीक हुआ प्राइस
  6. Poco ने लॉन्च किए बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर वाले Pad X1, Pad M1 टैबलेट्स, जानें कीमत
  7. दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर बन सकती है Apple, iPhone 17 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स
  8. Poco F8 Pro, F8 Ultra हुए 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Poco C85 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  10. 8GB रैम, 7000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ Realme P4x, Watch 5 का लॉन्च 4 दिसंबर को, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.