• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • itel Rs 8 हजार से कम में लॉन्च करेगी धांसू फोन itel A80, 50MP कैमरा, 8GB रैम जैसे होंगे फीचर्स!

itel Rs 8 हजार से कम में लॉन्च करेगी धांसू फोन itel A80, 50MP कैमरा, 8GB रैम जैसे होंगे फीचर्स!

फोन में रियर में 50MP का HDR कैमरा होगा।

itel Rs 8 हजार से कम में लॉन्च करेगी धांसू फोन itel A80, 50MP कैमरा, 8GB रैम जैसे होंगे फीचर्स!

A80 फोन अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर में 50MP का HDR कैमरा होगा।
  • फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है।
  • स्टोरेज के लिए इस डिवाइस में 128GB स्पेस दिया जा सकता है।
विज्ञापन
itel की ओर से जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका किया जा सकता है। कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स के साथ जनवरी की शुरुआत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन A (Awesome) सीरीज में शामिल होगा और संभावित रूप से A80 मॉनिकर के साथ लॉन्च हो सकता है। हमने आपको हाल ही में इस अपकमिंग फोन के बारे में बताया था। अब इसे लेकर कुछ और रोचक जानकारी सामने आ रही है। फोन में वाटर रसिस्टेंस फीचर भी होगा। यह धांसू कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

itel की ओर से itel A80 को जनवरी के पहले हफ्ते में पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन मार्केट में हलचल पैदा करने वाला डिवाइस बताया जा रहा है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन IP 54 रेटिंग से लैस होगा। इसे गीली उंगलियों या चिकने हाथों से भी इस्तेमाल करने में कोई परेशानी यूजर को नहीं होगी। 

itel A80 में धांसू कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार, फोन में रियर में 50MP का HDR कैमरा होगा जो शार्प, चमकीली तस्वीरें खींच सकेगा। यह लो लाइट में भी बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव दे सकेगा। फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। इसमें 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट आ सकता है। स्टोरेज के लिए इस डिवाइस में 128GB स्पेस दिया जा सकता है। 

itel A80 की प्राइसिंग भी मार्केट को चौंका सकती है। खबर है कि फोन Rs हजार से भी कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में हमने बताया था कि फोन 6.7 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें स्लीक डाइनेमिक बार (Dynamic Bar) भी देखने को मिलेगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो कि किसी स्मार्टफोन में स्मूद विजुअल्स और स्मूद टच एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है। कंपनी का यह फोन संभावित रूप से 3 साल फ्लूएंसी (3 Year Fluency) फीचर के साथ आ सकता है। जिसमें दावा किया गया है कि खरीद के बाद 3 साल तक फोन लैग-फ्री एक्सपीरियंस डिलीवर कर सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »