Rs. 8 हजार से कम कीमत में 256GB स्टोरेज वाला पहला स्मार्टफोन होगा Itel A70! डिजाइन हुआ लीक

Itel A70 भारत में पहला स्मार्टफोन होगा, जिसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 8,000 रुपये से कम कीमत में आएगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 22:01 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है
  • फोन की लीक की गई तस्वीर में लंबी नॉच दिखाई गई है
  • इसमें 12GB रैम (4GB वर्चुअल रैम) होने की भी बात कही गई है

तस्वीर में Itel A60 है

Photo Credit: Itel

Itel A70 के कथित तौर पर जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है और एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता हैंडसेट को 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें चार कलर ऑप्शन और सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के लिए बड़े नॉच के साथ हैंडसेट का डिस्प्ले दिखाया गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट इस प्राइस सेगमेंट में 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होने वाला पहला हैंडसेट है, जिसकी कीमत 8,000 रुपये से कम होगी।

91Mobiles की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Itel A70 भारत में पहला स्मार्टफोन होगा, जिसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 8,000 रुपये से कम कीमत में आएगा। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन 12GB रैम से भी लैस होगा - इसमें कथित तौर पर 4GB वर्चुअल रैम शामिल है, जो फोन पर स्टोरेज को वर्चुअल मेमोरी के रूप में उपयोग कर सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट में चार कलर में हैंडसेट की एक फोटो भी शामिल है। इसमें बताया गया है कि कंपनी Itel A60 के सक्सेसर को हरे, हल्के नीले, नीले और पीले रंगों में लॉन्च करेगी। तस्वीर यह दावा भी दोहराती है कि स्मार्टफोन 128GB और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।
 

Itel A70 में एक बड़ी चिन और अन्य सभी तरफ मोटे बेजल्स दिखाए गए हैं, साथ ही एक लंबा डिस्प्ले नॉच कटआउट है जिसमें सेल्फी कैमरा और एक फ्रंट-फेसिंग एलईडी फ्लैश है। ऐसा प्रतीत होता है कि पावर और वॉल्यूम बटन दाहिनी ओर हैं क्योंकि बाईं ओर केवल सिम ट्रे दिखाई गई है।
Advertisement

कंपनी ने अभी तक भारत में Itel A70 की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, या रिपोर्ट में बताए गए किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। इस महीने की शुरुआत में, फोन निर्माता ने देश में Itel A05s स्मार्टफोन का 4GB+64GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6,099 रुपये है। फोन के दो महीने बाद अक्टूबर में 2GB रैम और 32GB रैम के साथ भी भारत में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.