itel City 300 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Photo Credit: itel
itel City 300 5G में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।
itel City 300 5G आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक बजट 5जी स्मार्टफोन है जो कि 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। कंपनी ने इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक शामिल किया हुआ है। यहां हम आपको itel City 300 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
itel City 300 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। यह फोन डार्क रूबी, मिस्ट बेज और बोल्ड इंडिगो कलर के विकल्प में आता है।
itel City 300 5G में 6.67 इंच की HD+ एलसीडी पंच होल डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। City 300 5G में 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह अल्ट्रालिंक का सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
City 300 5G के रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी AF कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कंपनी ने इस फोन को ऑक्टा कोर UNISOC T8200 प्रोसेसर से लैस किया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2× 2.3GHz + 6×2.1GHz है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 165.92 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च
आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ