64MP कैमरा वाले iQOO Z8x के स्पेसिफिकेशंस लीक, iQOO Z8 आया AnTuTu पर नजर

iQOO Z8 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

64MP कैमरा वाले iQOO Z8x के स्पेसिफिकेशंस लीक, iQOO Z8 आया AnTuTu पर नजर

Photo Credit: iQOO

iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z8 और iQOO Z8x में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Z8 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • iQOO Z8x में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
iQOO कथित तौर पर iQOO Z8 और Z8x स्मार्टफोन्स को सितंबर में चीन में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि डिवाइसेज का मॉडल नंबर V2314A और V2312A है। दोनों मॉडल गीकबैंच और चाइना 3सी सर्टिफिकेशन पर नजर आए थे। अब Z8 स्मार्टफोन AnTuTu पर कुछ डिटेल्स के साथ नजर आया है। यहां हम आपको iQOO Z8 और iQOO Z8x के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z8 AnTuTu लिस्टिंग


iQOO Z8 ने CPU टेस्ट में 286,473, GPU टेस्ट में 240,807, मेमोरी टेस्ट में 221,449 और UX टेस्ट में 223,943 स्कोर किया है। कुल मिलाकर इसने 972,222 स्कोर किया है। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि Z8 में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली स्क्रीन, Dimensity 8200 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5 RAM, 512 GB स्टोरेज और एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट करता है।


iQOO Z8 और iQOO Z8x के स्पेसिफिकेशंस


TechGoing की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी टिप्सटर ने खुलासा iQOO Z8 और iQOO Z8x में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर के लिए दोनों फोन Dimensity 8200 और Snapdragon 6 Gen 1 चिप पर काम करते हैं। iQOO Z8 में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग करता है। iQOO Z8x में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z8 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। iQOO Z8x में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 3.5mm ऑडियो जैक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Z8 में ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »