iQoo Z7i नए MediaTek Dimensity 6020 SoC और 5,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च

इसका 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपार्चर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर f/2.4 सेंसर के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 13:20 IST
ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्च किए गए iQoo Z7i को दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है
  • इसमें एक्सेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने नए MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ iQoo Z7i स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें रियर डुअल कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। चीन में लॉन्च किए गए iQoo Z7i को दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 949 युआन (लगभग 24,000 रुपये), 6GB + 128GB वेरिएंट का 999 युआन (लगभग 11,800 रुपये) और 8GB + 128GB का 1,099 युआन (लगभग 13,000 रुपये) है। यह आइस लेक ब्लू और मून शैडो कलर्स में मिलेगा। इसकी बिक्री चीन में 20 मार्च से शुरू होगी। 

iQoo Z7i के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। इसमें 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले और 20:9 आस्पेक्ट रेशो है। इसका 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपार्चर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर f/2.4 सेंसर के साथ है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसमें 128 GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट है। 

इसमें एक्सेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQoo का कहना है कि इसमें 17.2 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम और 29 दिनों के स्टैंडबाय टाइम की कैपेसिटी है। इसका साइज 164.05x75.60x8.15 mm और वजन 186 ग्राम का है। iQoo के भारत में CEO Nipun Marya ने हाल ही में Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि Z सीरीज के पिछले स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह लॉन्च के एक दिन में ही एमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। उनका कहना था कि iQoo Z7 इस सेगमेंट के प्रमुख स्मार्टफोन्स में से एक होने जा रहा है। इसे विशेषतौर पर पर भारतीय मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, iQoo, Market, China, Storage, Design, Price, Vivo, Launch

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.