iQoo Z7 Pro 5G में मिलेगा डुअल रियर कैमरा, 31 अगस्त को होगा लॉन्च

इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ डुअल कैमरा और रिंग-LED फ्लैश दिख रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 5G SoC दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के दायें कोने के ऊपर रेक्टैंगुलर शेप में कैमरा मॉड्यूल है
  • इसका प्राइस 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगा

इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo के 31 अगस्त को लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी इमेज रिलीज की हैं। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग शेप वाले LED फ्लैश के साथ दिख रहा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 5G SoC दिया जाएगा। इसे ब्लू लैगून शेड में डुअल-टोन फिनिश के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। 

Vivo के इस सब-ब्रांड ने X (पहले Twitter) पर Z7 Pro 5G की इमेजेज शेयर की हैं। इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ डुअल कैमरा और रिंग-LED फ्लैश दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के दायें कोने के ऊपर रेक्टैंगुलर शेप में कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सेंटर में अलाइंड होल-पंच कटआउट में सेल्फी कैमरा होगा। iQoo Z7 Pro 5G को 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी। iQoo और एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट्स पर इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया गया है। इसका प्राइस 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगा। 

इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल ऑरा लाइट रियर कैमरा OIS सपोर्ट के साथ होगा। इसकी 4,600 mAh की बैटरी 66 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले महीने कंपनी ने Neo 7 Pro 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें  6.78 इंच का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।  
 
iQoo Neo 7 Pro 5G का प्राइस 8 GB + 128 GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये है। इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये है। डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड कंपनी की फनटच OS 13 लेयर पर चलता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइसी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Processor, Market, iQoo, Camera, Launch, Battery, LED, Vivo, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.