• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा व 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला iQoo Z3 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

64MP कैमरा व 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला iQoo Z3 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

आइकू ज़ेड3 की कीमत चीनी वेरिएंट के समान हो सकती है, जो कि CNY 1,699 (लगभग 18,900 रुपये) है। चीन में यह फोन आपको क्लाउड ऑक्सिज़न, डीप स्पेस और नेबला कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में भी यही कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।

64MP कैमरा व 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला iQoo Z3 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

क्लाउड ऑक्सिज़न, डीप स्पेस और नेबला कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

ख़ास बातें
  • iQoo Z3 में मौजूद है 4,400 एमएएच की बैटरी
  • आइकू ज़ेड3 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • यह चीन में तीन कलर ऑप्शन में आया था
विज्ञापन
iQoo जल्द ही भारत में Z सीरीज़ के तहत नया फोन लॉन्च करने वाली है, जिसको खुद कंपनी ने टीज़ किया है। माना जा रहा है कि यह आगामी iQoo Z3 स्मार्टफोन होगा, जो कि चीन में लॉन्च हो चुका है। iQoo Z3 फोन iQoo Z1 और iQoo Z1x का सक्सेसर होगा और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

iQoo ने अपने आधिकारिक भारतीय ट्विटर हैंडल के जरिए Z सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च का ऐलान किया है। ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की गई है, जिसके बैकग्राउंड में Z मौजूद है, इससे उम्मीद की जा रही है कि यह iQoo Z3 फोन हो सकता है। यह फोन चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है।  iQoo India ने फिलहाल लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह लॉन्च जल्द ही होगा।

आइकू ज़ेड3 की कीमत चीनी वेरिएंट के समान हो सकती है, जो कि CNY 1,699 (लगभग 18,900 रुपये) है। चीन में यह फोन आपको क्लाउड ऑक्सिज़न, डीप स्पेस और नेबला कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में भी यही कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।  
 

iQoo Z3 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो भारत में लॉन्च होने वाला आइकू ज़ेड3 चीनी वेरिएंट के समान हो सकता है। यह फोन iQoo 1.0 के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90.61 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियोऔर एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

आइकू ज़ेड3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि नॉच के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास दिया गया है। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइकू ज़ेड3 फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 185.5 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Z3, iQoo Z3 price, iQoo Z3 Specifications, iQoo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »