200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11 Turbo, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जनवरी 2026 20:10 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 MP का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है
  • यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO ने iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। iQOO Z11 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी गई है। 

iQOO Z11 Turbo का प्राइस, उपलब्धता 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। iQOO Z11 Turbo के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 35,000 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,999 (38,900 रुपये),  12 GB + 512 GB का CNY 3,199 (लगभग 41,500 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,499 (लगभग 45,300 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 3,999 (लगभग 51,900 रुपये) का  है। iQOO Z11 Turbo की चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए बिक्री की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Skylight White, Canglang Fuguang, Halo Powder और Polar Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQOO Z11 Turbo के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। iQOO Z11 Turbo में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। iQOO Z11 Turbo की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 157.61 x 74.42 x 7.9 mm और भार लगभग 202 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.