iQOO Z11 Turbo लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी के साथ! डिजाइन से उठा पर्दा

फोन में 200MP का मेन कैमरा बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025 15:35 IST
ख़ास बातें
  • फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट की पावर होगी।
  • फोन में बड़ी बैटरी होगी जो कि 7600mAh कैपिसिटी के साथ आ सकती है।

iQOO Z11 Turbo का डिजाइन लॉन्च से पहले सामने आ गया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

iQOO Z11 Turbo लॉन्च बहुत नजदीक है। कंपनी इस फोन को मार्केट में अगले महीने पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन के कई स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट में iQOO Z11 Turbo का डिजाइन भी सामने आ गया है। आईकू के प्रोडक्ट मैनेजर की ओर से से एक फोटो शेयर किया गया है जिसमें iQOO Z11 Turbo का डिजाइन रिवील हो गया है। फोन में 200MP का मेन कैमरा बताया गया है। यह 7600mAh बैटरी से लैस होगा। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी बनावट और खास फीचर्स के बारे में। 

iQOO Z11 Turbo Launch, Price
iQOO Z11 Turbo लॉन्च जनवरी 2026 में होने जा रहा है। कंपनी इसे चीनी मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। लीक्स के अनुसार, फोन का प्राइस 2,500 युआन (लगभग 32,000 रुपये) हो सकता है। अब फोन का रियर पैनल डिजाइन भी सामने आ गया है। Weibo पर कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर की ओर से एक फोटो शेयर किया गया है जिसमें इसका डिजाइन साफ नजर आता है। यह फोटो टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी X पर साझा किया है। 

iQOO Z11 Turbo डिजाइन देखकर पता चलता है कि फोन में वर्ग-गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में दो लेंस नजर आ रहे हैं। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है जो पिल-शेप में है। फोन के रियर पैनल के बॉटम में iQOO ने अपनी ब्रांडिंग की है। फोन स्काई ब्लू जैसे शेड में है। फ्रंट डिजाइन यहां पर नहीं पता लगता है लेकिन फोन में फ्लैट डिस्प्ले की पुष्टि हो चुकी है। फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। 

iQOO Z11 Turbo specifications (rumored)
iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें LTPS सपोर्ट और 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में बड़ी बैटरी होगी जो कि 7600mAh कैपिसिटी के साथ आ सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट की पावर होगी। 

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का बताया गया है। हालिया लीक्स की मानें तो फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में मिडल फ्रेम मेटल का हो सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68/69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.