9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11

इस सीरीज के चीन में लाए जाने वाले iQOO Z11x के स्पेसिफिकेशंस भारत में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। देश में हाल ही में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 21:07 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO Z11 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज में iQOO Z11 के साथ iQOO Z11x को भी लाया जाएगा। भारत में हाल ही में iQOO Z11x को लॉन्च किया गया है। 

कंपनी ने बताया है कि iQOO Z11 और iQOO Z11x को 26 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी होगी। यह 165 Hz गेमिंग डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। iQOO Z11 में 6.83 इंच 1.5K OLED स्क्रीन हो सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

Advertisement

iQOO Z11 में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस सीरीज के चीन में लाए जाने वाले iQOO Z11x के स्पेसिफिकेशंस भारत में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। देश में हाल ही में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। iQOO Z11x को Prismatic Green और Titan Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.