Amazon पर दिवाली के मौके पर चल रही Amazon Great Indian Festival Reloaded सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने पर बचत हो सकती है।
Photo Credit: iQOO
iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
Amazon पर दिवाली के मौके पर चल रही Amazon Great Indian Festival Reloaded सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने पर बचत हो सकती है। iQOO ने इस साल जुलाई में अपना किफायती स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था जो कि अब काफी सस्ता मिल रहा है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 6500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। आइए Z11 Lite पर मिल रही डील, ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z11 Lite का 4GB+128GB वेरिएंट ₹19,497 में उपलब्ध हो रहा है, जिसे इस साल जुलाई में ₹19,499 में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर सेल के दौरान कूपन ऑफर से ₹2500 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹16,997 हो जाएगी। इसके अलावा अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जाता है तो ₹584 तक कैशबैक भी मिल सकता है।
iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Z11 Lite के कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Z11 Lite की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 209 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ