iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट

आगामी स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। iQOO ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2026 17:20 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है
  • iQOO Z11 Lite 5G में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z11 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह iQOO Z10 Lite 5G की जगह ले सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - I2510 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह iQOO Z11 Lite 5G हो सकता है। इससे पहले IMEI और इंडोनेशिया के पोस्टल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ दिखा था। iQOO Z11 Lite 5G को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 549 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,776 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.40 GHz पर क्लॉक्ड दो परफॉर्मेंस कोर्स और 2.00 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स के साथ है। यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। iQOO ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

iQOO Z11 Lite 5G में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा iQOO Z11x शामिल हैं। भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए iQOO Z11x 5G में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 22,999 रुपये है। iQOO Z11 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iQOO Z11x 5G में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में iQOO की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.