iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

पिछले महीने iQOO Z11 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 22:42 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने iQOO Z11 को चीन में पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की बैटरी दी गई है
  • iQOO Z11 को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट मिले हैं

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने iQOO Z11 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया है कि बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट की मॉडल नंबर - Vivo I2512 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,091 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 है। यह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 के वर्जन से अलग है, जिसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चल सकता है। 

चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की Blue Ocean बैटरी दी गई है। iQOO Z11 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 9,020 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 भारत में हाल ही में iQOO Z11x को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.