iQOO ला रही 7000mAh बैटरी वाला फोन iQOO Z10 Turbo, इस धांसू प्रोसेसर से होगा लैस!

फोन में 1.5K रिजॉल्यूश वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 10:43 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूश वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
  • फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।

iQOO Z9 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO जल्द ही मार्केट में 7000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर सकती है। हालिया अपडेट में कथित तौर पर कंपनी iQOO Z10 Turbo को लॉन्च कर सकती है जिसमें 7 हजार एमएएच की क्षमता वाली विशाल बैटरी बताई गई है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में हमने आपको बताया था कि कैसे अब स्मार्टफोन कंपनियां फोन में बड़ी बैटरियां देने पर खास फोकस कर रही हैं। इस लिस्ट में हाल ही में Realme Neo 7 जुड़ा है जिसमें कंपनी ने 7000mAh बैटरी दी है। आइए जानते हैं iQOO Z10 Turbo में क्या होगा खास! 

iQOO Z10 Turbo कंपनी की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकता है जिसे लेकर लेटेस्ट लीक में अहम खुलासा किया गया है। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने खुलासा किया गया है iQOO का अपकमिंग फोन 7,000mAh बैटरी से लैस होगा। संभावित रूप से इसका नाम iQOO Z10 Turbo हो सकता है जो कि 2025 में लॉन्च होगा।  
Advertisement

फोन में Qualcomm SM8735 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि अभी रिलीज होना बाकी है। दरअसल यह चिपसेट Snapdragon 8s Elite के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z9 Turbo में कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया था। इसी आधार पर कयास लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन Snapdragon 8s Elite चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। 

iQOO Z10 Turbo के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा भी टिप्स्टर ने यहां दिया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूश वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें मेन सेंसर 50MP का हो सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग या कम से कम 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। सबसे खास बात इसकी बैटरी ही बताई गई है जिसमें सिंगल सेल सिलिकॉन बैटरी होगी और जो 7000mAh क्षमता वाली होगी। 
Advertisement

iQOO Z10 Turbo बहरहाल लीक्स में ही सामने आया है। कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा या संकेत नहीं दिया गया है। हालांकि, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के लिए माना जाता है कि लीक्स कुछ समय बाद सही साबित होते हैं। ऐसे में देखना होगा कि आईकू का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन कब घोषित होता है। यहां पर इतना जरूर कहा जा सकता है अब स्मार्टफोन कंपनियों में बड़ी बैटरी देने की होड़ सी लग पड़ी है जो कि यूजर्स के लिए फोन को और ज्यादा उपयोगी बनाती है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.