• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7300mAh बैटरी वाले iQOO Z10 के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, मिड रेंज सेगमेंट में लेगा एंट्री!

7300mAh बैटरी वाले iQOO Z10 के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, मिड-रेंज सेगमेंट में लेगा एंट्री!

iQOO Z10 की बिक्री Amazon पर शुरू होने की पुष्टि हो गई है, जिसने एक नए iQOO फोन के आगमन को लेकर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है।

7300mAh बैटरी वाले iQOO Z10 के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, मिड-रेंज सेगमेंट में लेगा एंट्री!

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • iQOO Z10 भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है।
  • iQOO का कहना है कि स्मार्टफोन भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा
  • भारत में इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये बताई जा रही है
विज्ञापन
iQOO Z10 भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी इसकी पुष्टि पहले ही कर चुकी है। iQOO का कहना है कि स्मार्टफोन भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 7,300mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। हालिया आधिकारिक टीजर्स से पुष्टि हुई थी कि iQOO Z10 इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने के बावजूद 7.89mm पतला होगा। इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को पहले ही लीक कियाजडा चुका है और अब, इसकी कीमत को लीक किया गया है। 

स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Z10 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 21,999 रुपये बताई जा रही है और 2,000 रुपये के बैंक-बेस्ड डिस्काउंट ऑफर के साथ, फोन लॉन्च अवधि के दौरान 19,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

तुलना के लिए बता दें कि iQOO Z9 को पिछले साल मार्च में भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

iQOO Z10 स्टैलर ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर कलर में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में पीछे की ओर बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड होगा, जिसमें चार रिंग में एक LED फ्लैश यूनिट और दो कैमरा सेंसर शामिल होंगे। हाल ही में iQOO ने कंफर्म किया था कि iQOO Z10 की मोटाई 7.89mm होगी और यह 7,300mAh बैटरी से लैस होगा। इस क्षमता के साथ यह भारत में सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

iQOO Z10 की बिक्री Amazon पर शुरू होने की पुष्टि हो गई है, जिसने एक नए iQOO फोन के आगमन को लेकर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। लिस्टिंग में फोन को होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ दिखाया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »