iQOO Z10 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी

कंपनी के Z10 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो सर्कुलर कैमरा स्लॉट वर्टिकल तरीके से लगे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2025 19:04 IST

इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम का हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का Z10 Lite 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह अप्रैल में पेश की गई कंपनी की Z10 सीरीज में शामिल होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में iQOO Z10 और Z10x को पेश किया गया है। कंपनी के नए स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

iQOO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Z10 Lite 5G को 18 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर iQOO Z10 Lite 5G के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम का हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। iQOO Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh की बैटरी है। 

Z10 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो सर्कुलर कैमरा स्लॉट वर्टिकल तरीके से लगे हैं। इसमें ऊपर कोने पर स्पीकर ग्रिल भी दी गई है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। iQOO Z10x 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये और Z10 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 21,999 रुपये का है। 

इन स्मार्टफोन्स में क्रमशः Snapdragon 7s Gen 3 और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए गए हैं। Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। इनमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले और साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिए गए हैं। हाल ही में iQOO ने भारत में Neo 10R को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,400 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Neo 10R में 6.78 इंच AMOLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP64-rated design
  • Dynamic light is useful
  • Good raw performance
  • Bad
  • Software needs optimisation
  • Cameras need a lot of work
  • Charging is relatively slow
  • Speakers aren't loud enough
  • No 3.5mm headphone jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  12. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.