iQoo के इन सभी फोन को जून से मिलेगा iQoo UI अपडेट

पहले फेज में iQoo UI अपडेट पाने वाले लिस्ट में Vivo iQoo, iQoo Neo, iQoo Pro, iQoo New 855 और iQoo New 855 Racing Edition फोन शामिल हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • पुराने iQoo फोन को नए यूआई के साथ मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • जून के मध्य से पुराने आइकू फोन को मिलेगा नया यूआई
  • iQoo भारत में है अलग ब्रांड

iQoo Pro 5G को फिलहाल नहीं मिलेगा नया यूआई

iQoo ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के तौर पर मार्केट में अपना नाम कमाया है। इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की शुरुआत Vivo के सब-ब्रांड के तौर पर हुई थी, लेकिन भारत में धीरे-धीरे इस कंपनी ने खुद को एक स्वतंत्रत ब्रांड के तौर पर उभारा है। शुरुआती तौर पर कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को वीवो के एंड्रॉयड आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किये थे, लेकिन बाद में आइकू ने अपना यूज़र इंटरफेस (UI) बनाकर तैयार किया, जिसको 'Monster UI' नाम दिया गया था। हालांकि, बाद में इसका नाम iQoo UI कर दिया गया। आइकू यूआई सबसे पहले iQoo 3 में देखा गया था। वहीं, अब कंपनी के चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पोस्ट के अनुसार, पुराने आइकू फोन के लिए भी अपडेट ज़ारी किये जाएंगे। यह नया आइकू यूआई सभी फोन के लिए मध्य-जून तक ज़ारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा, आइकू कंपनी ने अपना अधिकारिक आइकू कम्युनिटी फोरम भी लॉन्च किया है।

iQoo द्वारा वीबो अकाउंट पर साझा किए पोस्ट में एक पोस्टर भी शामिल है जिसके साथ उन फोन की लिस्ट दी गई है, जिनको यह नया आइकू यूआई अपडेट मिलेगा। इसमें Vivo iQoo, iQoo Neo, iQoo Pro, iQoo New 855, और iQoo New 855 Racing Edition शामिल हैं। यह उन फोन की लिस्ट हैं, जिनके लिए आइकू का यूआई अपडेट पहले फेज़ में ज़ारी किया जाएगा इसकी शुरुआत मध्य-जून से होगी। आईकू न्यू 855 रेसिंग एडिशन फोन को छोड़कर ऊपर दिए गए सभी फोन एंड्रॉयड 9 आधारित Vivo के फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुए थे। वहीं, आइकू न्यू 855 रेसिंग एडिशन फोन एंड्रॉयड 9 आधारित मॉनस्टर यूआई के साथ लॉन्च हुआ था। इस पोस्टर में यह भी जानकारी दी गई है कि आइकू यूआई एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा।

इस लिस्ट में iQoo Pro 5G को शामिल नहीं किया गया है, जो कि एंड्रॉयड 9 आधारित फनटच ओएस 9 के साथ लॉन्च हुआ था। संभावना है कि इस फोन को यह लेटेस्ट यूआई दूसरे फेज़ में ज़ारी किया जाएगा।

इसके अलावा, कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि आइकू का अधिकारिक कम्युनिटी लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन इसके अलावा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हो सकता है कि यह Realme community और Mi community की तरह ही हो, जहां कंपनी फोन अपडेट और डेवलपमेंट्स साझा करती हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4420 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo UI, Vivo, iQoo 3, iQoo Pro, iQoo Neo, iQoo New 855
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.