Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition लॉन्च, 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है इसमें

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition ने तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। वीवो आइको नियो 855 रेसिंग एडिशन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition लॉन्च, 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है इसमें

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition में
  • Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है वीवो आइको नियो 855 रेसिंग एडिशन में
विज्ञापन
Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। यह गेमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले लॉन्च किए गए Vivo iQoo Neo 855 को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। वीवो आइको नियो 855 रेसिंग एडिशन में यूएफएस 3.0 स्टोरेज और 12 जीबी तक रैम हैं। Vivo ने अपने इस फोन में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है। इसके अलावा आइको नियो 855 रेसिंग एडिशन में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन है।
 

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition price

वीवो आइको नियो 855 रेसिंग एडिशन की कीमत 2,598 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। फोन का 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज 2,798 चीनी युआन (करीब 28,400 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। फोन कार्बन ब्लैक, आइसलैंड ऑरोरा और लाइट मिंट रंग में आएगा।

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।

याद रहे कि वीवो आइको नियो 855 को 1,998 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है।  फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,298 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में बेचा जाएगा। वीवो के इस स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल क्रमशः 2,498 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,698 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में बेचे जाते हैं।
 

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition specifications, features

डुअल-सिम वीवो आइको नियो 855 रेसिंग एडिशन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मॉनस्टर यूआई पर चलता है। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ SoC प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Vivo ने अपने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन और फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Vivo ने अपने इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 159.53x75.23x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 198.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »