iQOO के भारत में 3 साल पूरे, आपके पास है 10 लाख रुपये जीतने का मौका!

iQOO का दावा है कि जीतने वालों के लिए 10 लाख रुपये तक का प्राइस मनी रखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 14:05 IST
ख़ास बातें
  • iQOO आयोजित कर रही है ऑल स्टार्स कप
  • 4 दिन तक iQOO फैंस भारत की टॉप ईस्पोर्ट्स टीमों को आपस में लड़ते देखेंगे
  • कप को iQOO के YouTube चैनल पर 9 अप्रैल 2023 तक स्ट्रीम किया जाएगा

iQOO All Star कप 9 अप्रैल 2023 तक स्ट्रीम किया जाएगा iQOO के YouTube चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा

iQOO भारत में अपने तीन साल पूरे होने की खुशी पर फैंस के लिए कई आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। ब्रांड iQOO Esports YouTube चैनल पर एक अंतरराष्ट्रीय फैन मीट और ऑल स्टार्स कप की मेजबानी भी कर रही है, जहां फैंस के पास लाखों रुपये जीतने का मौका है। कंपनी स्मार्टफोन पर कुछ अच्छे डील्स और ऑफर्स भी पेश कर रही है। iQOO ऑल स्टार्स कप चार दिनों तक चलेगा, जहां iQOO फैंस भारत में ईस्पोर्ट्स की टॉप टीमों को आपस में लड़ते देखेंगे।

iQOO ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि iQOO All Star Cup चार दिनों तक चलेगा, जिसमें iQOO कम्युनिटी की एक टीम भी शामिल है जो टूर्नामेंट जीतने के लिए भारत की टॉप ईस्पोर्ट्स टीम से लड़ेगी। 'iQOO ऑल स्टार्स कप' को iQOO ESPORTS के आधिकारिक YouTube चैनल पर 9 अप्रैल 2023 तक स्ट्रीम किया जाएगा। स्ट्रीमिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। 

iQOO का दावा है कि जीतने वालों के लिए 10 लाख रुपये तक का प्राइस मनी रखा गया है। इस प्राइस मनी को टॉप तीन पोडियम फिनिशर्स और एक टॉप परफॉर्मर (MVP) के बीच बांटा जाएगा। इस सीजन में एक खास iQOO कम्युनिटी टीम, QOOL Questers भी भाग लेगी। टीम में चार iQOO कनेक्ट मेंबर्स शामिल हैं, जो न्यू स्टेट मोबाइल गेम के प्लेयर्स हैं।

iQOO ने अपने फैंस के लिए अपने आधिकारिक कम्युनिटी प्लेटफॉर्म - iQOO कनेक्ट पर रिवॉर्ड्स के साथ-साथ एक खास प्रतियोगिता की भी घोषणा की है। टॉप 18 विजेताओं को iQOO गिवअवे के साथ एक अंतरराष्ट्रीय फैन मीट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। आने वाले हफ्तों में, ग्राहकों को स्मार्टफोन पर बेस्ट कीमत की गारंटी के साथ एनिवर्सरी डिस्काउंट और ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। डील्स और ऑफर्स जल्द ही अमेजन इंडिया पर जारी किए जाएंगे।

iQOO की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर iQOO के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निपुन मार्या ने कहा, “जब हमने तीन साल पहले भारत में अपनी यात्रा शुरू की थी, तो हमारे पास अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का विजन था। अच्छे प्रोडक्ट, ऑफर और सर्विस प्रदान करने की इस खोज को जारी रखते हुए, हम भारत में अपनी तीन साल की जादुई यात्रा का जश्न मनाने के लिए इन सभी रोमांचक ऑफर और अवसरों की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQoo
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.