• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo9 Pro Launched : आईकू का ‘धांसू’ फोन iQOO Neo9 Pro लॉन्‍च, 120W चार्जिंग, 50MP कैमरा, 12GB रैम समेत कई फीचर्स

iQOO Neo9 Pro Launched : आईकू का ‘धांसू’ फोन iQOO Neo9 Pro लॉन्‍च, 120W चार्जिंग, 50MP कैमरा, 12GB रैम समेत कई फीचर्स

iQOO Neo9 Pro Price in India : आईकू ने इस फोन को बेहद ताकतवर प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 से पैक किया है। इसे गेमर्स के लिए भी तैयार किया गया है।

iQOO Neo9 Pro Launched : आईकू का ‘धांसू’ फोन iQOO Neo9 Pro लॉन्‍च, 120W चार्जिंग, 50MP कैमरा, 12GB रैम समेत कई फीचर्स

iQOO Neo9 Pro को फायरी रेड और कॉन्‍कर ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। तीन स्‍टोरेज वेरिएंट में यह डिवाइस बेची जाएगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo9 Pro स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 120W की चार्जिंग दी गई है इस डिवाइस
  • कल से खरीदा जा सकेगा नया आईकू फोन
विज्ञापन
iQOO Neo9 Pro Price in India : आईकू का नया स्‍मार्टफोन iQOO Neo9 Pro भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह निओ सीरीज में कंपनी की लेटेस्‍ट डिवाइस है और 6.78 इंच के 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले से पैक है। यह डिस्‍प्‍ले 1 से 144Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच कर सकता है। आईकू ने इस फोन को बेहद ताकतवर प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 से पैक किया है। इसे गेमर्स के लिए भी तैयार किया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज मिलता है। 
 

iQOO Neo9 Pro Price, availability 

iQOO Neo9 Pro को फायरी रेड और कॉन्‍कर ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। तीन स्‍टोरेज वेरिएंट में यह डिवाइस बेची जाएगी। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। यह फोन एमेजॉन और आईकू के ऑनलाइन स्‍टोर पर उपलब्‍ध होगा। प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। सेल कल यानी 23 फरवरी से होगी। 8GB + 128GB मॉडल को 21 मार्च से लिया जा सकेगा। 
 

iQOO Neo9 Pro Specifications 

iQOO Neo9 Pro में 6.78 इंच का 1.5K एलटीपीओ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन (2800×1260 pixels) है। यह HDR10+, 3000 निट्स तक ब्राइटनैस ऑफर करता है। रिफ्रेश रेट 1 से 144Hz तक है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है। 

iQOO Neo9 Pro में 12 जीबी तक रैम है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर फनटच ओएस 14 की लेयर है। 

iQOO Neo9 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा इस फोन में दिया गया है। आईकू का कहना है कि यह डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है और नाइट मोड भी इसमें मिलता है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। 

5160mAh बैटरी वाले iQOO Neo9 Pro में 120W की अल्‍ट्रा फास्‍ट चार्जिंग दी गई है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स इसमें मौजूद हैं। फोन के लेदर मटीरियल का वजन 190 ग्राम और ग्‍लास मटीरियल का वजन 196 ग्राम है। 

 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • कमियां
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »