iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo11 Ultra पेश कर दिया है।
Photo Credit: iQOO
iQOO Neo11 Ultra में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo11 Ultra पेश कर दिया है। यह फोन 9100mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। Neo11 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M 3nm चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको iQOO Neo11 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iQOO Neo11 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 yuan (लगभग ₹48,250), 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 yuan (लगभग ₹53,925), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग ₹56,765) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4399 yuan (लगभग ₹62,440) है। यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
iQOO Neo11 Ultra में 6.83 इंच की 2K+ Visionox F2 LTPS AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M 3nm चिपसेट के साथ Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU से लैस किया गया है। यह 12GB/16GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 के साथ आता है। यह फोन 9100mAh की बैटरी आती है जो कि 100W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Neo11 Ultra के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3D अल्ट्रासॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.42 मिमी,चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और 230 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी