iQOO Neo 9S Pro+ फोन 16GB रैम, 144Hz डिस्प्ले के साथ 11 जुलाई को होगा लॉन्च!

स्मार्टफोन की रिलीज डेट 11 जुलाई हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 10:40 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप आ सकती है।
  • फोन में 5500mAh बैटरी होगी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

iQOO Neo 9S Pro+ फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: iQOO

iQOO का एक और नया स्मार्टफोन iQOO Neo 9S Pro Plus जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह फोन कई लीक्स में सामने आ चुका है। अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फोन जुलाई में लॉन्च हो सकता है। एक जाने माने टिप्स्टर ने इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में दावा किया है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस भी अफवाहों में हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

iQOO Neo 9S Pro+ की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि फोन जुलाई में ही लॉन्च होगा। टिप्स्टर के मुताबिक स्मार्टफोन की रिलीज डेट 11 जुलाई हो सकती है। Weibo पर पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने यह खुलासा किया है। फोन में खास कलर स्कीम Buff Blue देखने को मिलेगी। इसमें ब्लू के साथ व्हाइट लैदर का मेल देखने को मिलेगा। फोन की जो तस्वीरें अब तक सामने आई हैं उनमें यह काफी आकर्षक और यूनीक डिजाइन के साथ नजर आ रहा है। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस अभी तक अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए गए हैं। लेकिन कई लीक्स में इनका खुलासा हो चुका है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, iQOO Neo 9S Pro+ फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। यह रियर साइड में डुअल कैमरा से लैस होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, और 50 मेगापिक्सल का ही सेकंडरी सेंसर मौजूद होगा। 

सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप आ सकती है। इसके साथ में 16 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 5500mAh बैटरी होगी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। यह अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर बताया जा रहा है। 

Advertisement
फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आ सकता है जिसके ऊपर OriginOS 4 की लेयर देखने को मिल सकती है। हाल ही में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर एक पोस्ट में खुलासा किया था कि इस फोन के डिस्प्ले में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि इन संभावित स्पेसिफिकेशंस में से कितनी असल में फोन के अंदर देखने को मिल सकती हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.