• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo ने लॉन्च किया 16GB तक रैम और 5500mAh बैटरी वाला Neo 9s Pro+ स्मार्टफोन, जानें कीमत

iQoo ने लॉन्च किया 16GB तक रैम और 5500mAh बैटरी वाला Neo 9s Pro+ स्मार्टफोन, जानें कीमत

डुअल सिम iQOO Neo 9S Pro+ Android 14-बेस्ड OriginOS 4 के साथ शिप होगा। इसमें AI फीचर्स मौजूद होने की बात भी कही गई है।

iQoo ने लॉन्च किया 16GB तक रैम और 5500mAh बैटरी वाला Neo 9s Pro+ स्मार्टफोन, जानें कीमत

Photo Credit: iQoo

iQOO Neo 9 सीरीज में पहले से तीन स्मार्टफोन शामिल हैं

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है
  • iQOO Neo 9S Pro+ में 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • इसकी 5,500mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है
विज्ञापन
iQoo Neo 9s Pro+ स्मार्टफोन को गुरुवार, 11 जुलाई को Neo सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया। Vivo के सब-ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस आता है। इसमें 144Hz LTPO रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है और इसे पावर 5,500mAh बैटरी से मिलती है। कंपनी का कहना है कि फोन में AI फीचर्स से लैस Android 14-बेस्ड OriginOS 4 शामिल है। Neo 9s Pro+ अपनी सीरीज का चौथा मॉडल है। कंपनी इस सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ Neo 9 Pro और Neo 9s Pro लॉन्च कर चुकी है।
 

iQoo Neo 9s Pro+ price, availability

iQoo Neo 9s Pro+ को पांच वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 3,399 (करीब 39,000 रुपये) रखी गई है। अन्य तीन वेरिएंट्स 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन में आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 3,299 (करीब 38,000 रुपये), CNY 3,699 (लगभग 42,600 रुपये) और CNY 4,099 (करीब 47,150 रुपये) है। फोन को स्टार व्हाइट, फाइटिंग ब्लैक और ब्ल्फ ब्लू (सभी चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
 

iQoo Neo 9s Pro+ specifications

डुअल सिम iQOO Neo 9S Pro+ Android 14-बेस्ड OriginOS 4 के साथ शिप होगा। इसमें AI फीचर्स मौजूद होने की बात भी कही गई है। स्मार्टफोन में 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 1,400 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करता है, जिसके साथ बेहतर गेमिंग के लिए कंपनी का सेल्फ-डेवलप्ड iQoo Q1 चिप जोड़ा गया है।

iQOO Neo 9S Pro+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेसन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX921 मेन सेंसर और 50-मेगापिक्सल सेकंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए लेटेस्ट iQoo स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर है।

iQoo Neo 9s Pro+ में 5,500mAh बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस फोन में 6K VC कूलिंग सिस्टम दिया है। फोन में 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया है। फोन में कॉपीराइटिंग, स्क्रीन रिकॉग्निशन सहित कई अन्य AI फीचर्स को शामिल किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »