120W चार्जिंग वाला iQoo Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन इस दिन होगा भारत में लॉन्‍च, जानें

iQoo Neo 9 Pro के इंडियन वेरिएंट में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। नए स्‍मार्टफोन की सेल एमेजॉन पर होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन फरवरी में होगा लॉन्‍च
  • भारत आ रहे इस फोन में दिया जाएगा स्‍नैपड्रैगन का प्रोसेसर
  • लॉन्‍च डेट 22 फरवरी तय की गई है

iQoo Neo 9 Pro को डुअल-टोन रेड और वाइट डिजाइन, लेदर फिनिश और डुअल रियर कैमरा जैसी खूबियों के साथ लॉन्‍च किया जाएगा।

iQoo Neo 9 Pro स्‍मार्टफोन भारत में अगले महीने लॉन्च होगा। कंपनी ने बुधवार को मीडिया इनवाइट और सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी शेयर की। नए स्‍मार्टफोन की सेल एमेजॉन पर होगी। iQoo Neo 9 Pro के इंडियन वेरिएंट में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। iQoo Neo 9 Pro को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। वहां लॉन्‍च किए गए स्‍मार्टफोन में मीडियाटेका डाइमेंसिटी प्रोसेसर है। आईकू, वीवो का सब-ब्रैंड है और गुजरे कुछ साल से तेजी से विस्‍तार कर रहा है। 

बुधवार को कंपनी ने बताया कि iQoo Neo 9 Pro की लॉन्‍च डेट 22 फरवरी तय की गई है। कंपनी ने अपने ऑफ‍िशियल एक्‍स अकाउंट और मीडिया इनवाइट के जरिए लॉन्‍च डेट का ऐलान किया। कंपनी के टीजर से पता चलता है कि iQoo Neo 9 Pro को डुअल-टोन रेड और वाइट डिजाइन, लेदर फिनिश और डुअल रियर कैमरा जैसी खूबियों के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। 
Advertisement

वहीं, Amazon ने iQoo Neo 9 Pro की लॉन्चिंग को लेकर एक डेड‍िकेटेड वेबपेज बनाया है। लिस्टिंग से कन्‍फर्म हुआ है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। चीन में लॉन्च किए गए Neo 9 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया है। 

iQoo Neo 9 Pro को चीन में 12GB रैम + 256GB वेरिएंट के साथ 2,999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत भारत में 40 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है। 
Advertisement

चीन में लॉन्‍च किया गया iQoo Neo 9 Pro एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड फनटच OS 14 पर चलता है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज ऑफर करता है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में 5,160mAh की बैटरी है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • Bad
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.