iQoo Neo 8 सीरीज का 23 मई को हो सकता है लॉन्च, iQoo Pad का डिजाइन लीक

कंपनी के दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं। इसके iQoo Neo 8 and iQoo Neo 8 Pro होने की संभावना है

iQoo Neo 8 सीरीज का 23 मई को हो सकता है लॉन्च, iQoo Pad का डिजाइन लीक

कंपनी इसके साथ ही iQoo Pad को भी लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इनके लॉन्च के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है
  • इस सीरीज में iQoo Neo 8 and iQoo Neo 8 Pro हो सकते हैं
  • ये दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन होने की संभावना है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo जल्द ही Neo 8 सीरीज लॉन्च कर सकती है। कंपनी के दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं। इसके iQoo Neo 8 and iQoo Neo 8 Pro होने की संभावना है। कंपनी ने इनके लॉन्च के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एक नए लीक में दावा किया गया है कि  iQoo Neo 8 सीरीज को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी के iQoo Pad भी चीन में लॉन्च करने की अटकल है। 

टिप्सटर Panda ने दावा किया है कि iQoo Neo सीरीज का लॉन्च 23 मई को होगा। कंपनी इसके साथ ही iQoo Pad को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, टिप्सटर ने स्मार्टफोन या टैबलेट के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। एक अन्य टिप्सटर Digital Chat Station ने एक लीक में कहा था कि iQoo Pad में MediaTek Dimensity 9000+ SoC दिया जा सकता है और यह Vivo Pad 2 से अधिक पावरफुल होगा। चाइनीज मैसेजिंग सर्विस Weibo पर एक अन्य टिप्सटर ने  iQoo Pad के कथित डिजाइन का खुलासा किया था। इस टिप्सटर का कहना था कि इस एंड्रॉयड टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिल सकता है। 

iQoo Pad के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप के लिए एक स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश हो सकता है। टिप्सटर का दावा था कि इसका प्राइस CNY 2,000 से CNY 2,500 (लगभग 23,600 रुपये से 29,500 रुपये) के बीच होगा। iQoo Neo 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9200+ SoC होने की संभावना है। AnTuTu लिस्टिंग पर दिखने वाले Neo 8 Pro के वेरिएंट में 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में Android 13 बेस्ड  Origin OS 3 हो सकता है।  

इसके अलावा Neo 8 सीरीज में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले, ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में iQoo ने भारत में मंगलवार को नया स्मार्टफोन Z7 5G लॉन्च किया था। कंपनी का दावा था कि यह केवल भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया गया उसका पहला हैंडसेट है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  2. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  3. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  7. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  8. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  9. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  10. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »