iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

iQOO Neo 11 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अगस्त 2026 22:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 9500M होगा
  • iQOO Neo 11 Ultra में 6.83 इंच 2K फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 9,100 mAh की बैटरी होगी

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Neo 11 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 9500M होगा। iQOO Neo 11 सीरीज के लिए इस चिपसेट को MediaTek के साथ को-डिवेलप किया गया है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO Neo 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K फ्लैट डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह डिस्प्ले Visionox के F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल से बना है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें हानिकारक ब्लू लाइट पांच प्रतिशत से कम होगी। इस स्मार्टफोन में 'सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0' का नया फीचर भी होगा जिससे बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए अधिक नेचुरल लाइट मिलने का दावा किया गया है। 

Advertisement

iQOO Neo 11 Ultra को 18 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। हाल ही में चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर iQOO Neo 11 Ultra की मॉडल नंबर -  MT6993M के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 11 Ultra में रियर पैनल पर '3D फ्लोइंग लाइट इफेक्ट' होगा। इस स्मार्टफोन में मैट फिनिश के साथ मेटल का फ्रेम होगा। 

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.