iQOO Neo 11 सीरीज में होगी 2K डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग, जानें सबकुछ

iQOO कथित तौर पर iQOO Z10 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

iQOO Neo 11 सीरीज में होगी 2K डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग, जानें सबकुछ

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 11 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • iQOO Neo 11 लाइनअप में 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
  • iQOO Neo 11 सीरीज में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
iQOO कथित तौर पर iQOO Z10 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अनुमान है कि लाइनअप में 4 मॉडल जैसे कि Z10x, Z10, Z10 Turbo, और Z10 Turbo शामिल हो सकते हैं। ब्रांड 2025 के मध्य तक मौजूदा Neo 10 लाइनअप के अपग्रेड के तौर पर Neo 10S सीरीज को पेश कर सकता है। iQOO 15 सीरीज चीनी बाजार में अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। 2025 के आखिर तक कंपनी Neo 11 और Neo 11 Pro का खुलासा कर सकती है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक से पता चला है कि Neo 11 लाइनअप में क्या कुछ मिल सकता है। आइए iQOO Neo 11 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Neo 11 Specifications


वीबो पोस्ट में खुलासा हुआ है कि डिजिटल चैट स्टेशन ने उस फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है जिसके बारे में बात की जा रही है। हालांकि, उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए इमोजी से पता चला है कि वह आगामी iQOO फोन Neo 11 सीरीज के बारे में के बारे में बात कर रहे होंगे। लीक से पता चला है कि Neo 11 और Neo 11 Pro में 2K फ्लैट डिस्प्ले होगी जो कि पिछले मॉडल में देखी गई 1.5K स्क्रीन की तुलना में अपग्रेड होगा।

Neo 11 लाइनअप में 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा जो ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर के मुकाबले में बेहतर स्पीड और एक्यूरेसी प्रदान करता है। इसके अलावा सीरीज में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी होने की उम्मीद है। ड्यूराबिलिटी के लिए नियो 11 सीरीज एक मैटल मिडिल फ्रेम से लैस होगी।

iQOO Neo 11 और Neo 11 Pro बाजार में Neo 10 और Neo 10 Pro की जगह लेंगे, जिन्हें दिसंबर 2024 में चीन में पेश किया गया था। वहीं टिपस्टर ने Neo 11 और Neo 11 Pro के चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। यह संभावना है कि Neo 10 में Snapdragon 8 Elite फीचर मिल सकता है, जबकि Neo 10 Pro आगामी डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »