iQOO Neo 10R भारत में 11 मार्च को होगा लॉन्‍च, 6400mAh बैटरी समेत कई खूबियां, जानें डिटेल

गेमिंग के शौकीनों के लिए iQOO Neo 10R में विशेष खूबियां होंगी। इसका टच सैंपलिंग रेट 2000Hz बताया जाता है। दावा है कि फोन 90fps पर स्थिर परफॉर्मेंस देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 17:03 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10R का भारत में लॉन्‍च 11 मार्च को
  • डुअल टोन फ‍िनिश में आएगा यह फोन
  • अंडर 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया जाएगा

यह फोन 90 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा।

iQOO Neo 10R स्‍मार्टफोन की भारत में लॉन्‍च डेट सामने आ गई है। इस फोन को कुछ दिनों पहले टीज किया गया था। आईकू का अगला निओ ब्रैंडिंग वाला फोन 11 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। एमेजॉन पर मौजूद इसके लैंडिंग पेज से फोन के कुछ स्‍पेक्‍स और फीचर्स कन्‍फर्म हुए हैं। क्‍योंकि फोन के लॉन्‍च में अभी टाइम है, इसलिए आने वाले दिनों में हमें इस फोन से जुड़े कुछ फीचर्स कंपनी की तरफ से बताए जा सकते हैं। माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह फोन ब्‍लू-वाइट कलर्स में डुअल टोन फ‍िनिश में आएगा। फोन में क्‍वॉलकॉम का प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 मिलेगा। 

कहा जाता है कि गेमिंग के शौकीनों के लिए iQOO Neo 10R में विशेष खूबियां होंगी। इसका टच सैंपलिंग रेट 2000Hz बताया जाता है। दावा है कि फोन 90fps पर स्थिर परफॉर्मेंस देगा। कंपनी यह पहले ही हिंट दे चुकी है कि फोन को अंडर 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया जाएगा। इसका मतलब है कि यह डाइमेंसिटी 8400 प्रोसेसर से पावर्ड Poco X7 Pro से मुकबाला करेगा। 
Advertisement

iQOO Neo 10R के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर रिपोर्ट्स में दावा है कि यह एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन को 6400 एमएएच की बैटरी के साथ पैक किया जा सकता है।  

कहा यह भी जा रहा है कि iQOO Neo 10R पिछले महीने चीन में लॉन्‍च किए गए iQOO Z9 Turbo Endurance Edition का रीब्रैंड वर्जन होगा। इस फोन को 16 मेगापिक्‍सल के सेल्‍फी कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल के मेन बैक कैमरा से पैक किया जा सकता है। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा भी होगा। 
Advertisement

यह फोन 90 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा और आईआर ब्‍लास्‍टर का सपोर्ट होगा।  
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Elegant display with 3200nits peak brightness
  • Android 15 out of the box
  • Excellent performance
  • Exceptional battery back-up
  • Value for money proposition
  • Bad
  • Bloatware
  • Low-light camera performance could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.