iQOO Neo 10 Pro, Neo 10 फोन लॉन्च हुए 16GB रैम, 6100mAh बैटरी, 120W चार्जंग के साथ, जानें कीमत

iQOO Neo 10 सीरीज में 6000mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 10:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • iQOO Neo 10 सीरीज में 6100mAh बैटरी है
  • सीरीज में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है

iQOO Neo 10 सीरीज को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 सीरीज को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो मॉडल्स iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro को लॉन्च किया गया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा है। प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 9400 SoC से लैस है जबकि वनिला iQOO Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। सीरीज में 6100mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। 
 

iQOO Neo 10 Pro, iQOO Neo 10 Price

iQOO Neo 10 Pro की कीमत इसके 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट लिए CNY 3199 (लगभग Rs. 37,000) है। फोन का टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 4299 (लगभग Rs. 50,000) है। 

वनिला मॉडल की बात करें तो शुरुआती वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 2399 (लगभग Rs. 28,000) है। इसका टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 3599 (लगभग Rs. 42,000) है। फोन Black Shadow, Rally Orange, और Chi Guang White शेड्स में पेश किए गए हैं और चीन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

iQOO Neo 10 Pro Specifications

iQOO Neo 10 Pro में 6.78 का AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन Android 15 आधारित OriginOS 15 पर रन करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 SoC है जिसके साथ 16 जीबी तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

iQOO Neo 10 Pro में डुअल रियर कैमरा है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 सेंसर है जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। दोनों ही कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट की ओर 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, NavIC, OTG, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सभी जरूरी सेंसर्स मिल जाते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

iQOO Neo 10 Pro में 6,100mAh की बैटरी 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। फोन के डाइमेंशन 1642.92x75.40x7.99 mm और वजन 206 ग्राम है। 
 

iQOO Neo 10 Specifications

iQOO Neo 10 में सिम, सॉफ्टवेयर, और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन प्रो मॉडल जैसे हैं। इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में डुअल कैमरा है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 सेंसर है जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

प्रो मॉडल की तरह ही इसमें सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन फीचर है और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 6100mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके डाइमेंशन 164.2.92x75.40x7.99mm और वजन 206 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.