iQoo 7 अगले महीने हो सकता है लॉन्च, कई अन्य मॉडल्स के आने की भी खबर

iQoo के द्वारा साझा किए पोस्टर में यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखा था और तब बताया गया था कि यह फोन चीन के ईस्पोर्ट्स KPLGames (King Pro League) का ऑफिशियल गेमिंग मशीन होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2020 13:57 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 7 में मिल सकते हैं फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन
  • आइकू 7 ऑफिशियल KPL 2020 गेमिंग मशीन होगा
  • फरवरी में लॉन्च किए जा सकते हैं तीन या फिर चार नए स्मार्टफोन

iQoo 7 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

iQoo 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, यह फोन जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यही नहीं, टिप्सटर ने दावा किया है कि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ फरवरी में तीन या फिर चार अन्य फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन आइकू 7 की पुष्टि की थी। कंपनी द्वारा साझा किए पोस्टर में फोन का डिज़ाइन भी देखने को मिला था। पोस्टर में यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखा था और तब बताया गया था कि यह फोन चीन के ईस्पोर्ट्स KPLGames (King Pro League) का ऑफिशियल गेमिंग मशीन होगा।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Digital Chat Station के पोस्ट के मुताबिक, iQoo 7 को चीन में मिड-जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ तीन या फिर चार नए स्मार्टफोन को चीन में Spring Festival खत्म होने से पहले लॉन्च करेगी, जो कि 12 फरवरी 2021 को खत्म होगा।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने हाल ही में आइकू 7 फ्लैगशिप की पुष्टि की थी और यह भी ऐलान किया था कि आइकू 7 चीन में ई-स्पोर्ट्स इवेंट KPL Games (King Pro League) के लिए ऑफिशियल गेमिंग हैंडसेट होगा। KPL ई-स्पोर्ट्स इवेंट चीन में हर साल शरद ऋतु और वसंत के मौसम में आयोजित किया जाता है।

फिलहाल, अभी भी फोन के आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी द्वारा साझा किए पोस्टर से सामने आया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया जाएगा। साथ ही फोन के बैक पैनल पर तीन कलर की स्ट्राइप्ड फिनिश देखने को मिला, जो कि फोन के BMW स्पेशल एडिशन की ओर संकेत देती हैं। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। आइकू 7 सीरीज़ मार्केट में iQoo 5 सीरीज़ की सक्सेसर के तौर पर दस्तक दे सकती है, जो कि इस साल अगस्त में लॉन्च हुई थी।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo 7, iQoo 7 Design
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.