iQoo 3 नए ट्रांसफॉर्मर्स अवतार में लॉन्च, जानें क्या है खास

iQoo 3 Transformers Limited Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ आता है।

iQoo 3 नए ट्रांसफॉर्मर्स अवतार में लॉन्च, जानें क्या है खास

iQoo 3 Transformers Limited Edition के बैक में ट्रांसफॉर्मर (ऑटोबोट) लोगो दिया गया है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 Transformers Limited Edition में दिया गया है ऑटोबॉट लोगो
  • ट्रांसफॉर्मर्स फैन्स के लिए किया गया है डिज़ाइन
  • मौजूदा आइकू 3 से मेल खाते हैं नए एडिशन के सभी स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
iQoo 3 Transformers Limited Edition चीन में लॉन्च हो गया है। नए लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन के डिज़ाइन में स्टैंडर्ड iQoo 3 की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है कि नया ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन, ट्रांसफॉर्मर्स मूवीज़ से प्रेरित है। चीन में इसे प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इसे केवल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। नए iQoo 3 Transformers Limited Edition के बैक में एक ट्रांसफॉर्मर (ऑटोबोट) लोगो दिया गया है और साथ ही ट्रिम और कैमरा मॉड्यूल के आसपास कुछ ग्लोडन एक्सेंट भी जोड़ा गया है, जो इसे स्टैंडर्ड एडिशन के मुकाबले काफी अलग लुक देता है। इसके बैक पर iQoo ब्रांडिंग भी गोल्डन रंग में दी गई है। डिज़ाइन में किए गए इन बदलावों के अलावा इसके सभी स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड iQoo 3 के समान हैं।
 

iQoo 3 Transformers Limited Edition price

आइकू 3 ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन की कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 37,100 रुपये) है, जो एकमात्र 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह 25 मई से प्री-सेल के लिए उपलब्ध हो गया था और यह प्री-सेल 31 मई तक चलेगी। इसकी आधिकारिक बिक्री 1 जून से शुरू होगी।

अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि iQoo 3 Transformers Limited Edition अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में आएगा या नहीं।
 

iQoo 3 Transformers Limited Edition specifications

आइकू 3 ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन मौजूदा स्टैंडर्ड एडिशन के समान है, जिसे फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। डुअल-सिम iQoo 3 Transformers Limited Edition एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 91.40 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और Schott Xensation UP प्रोटेक्टिव लेयर के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ आता है।

आइकू 3 ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड एडिशन में चार रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। यहां Sony IMX582 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर दिया गया है और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो कैपचर करने में सक्षम है और इसे होल-पंच में जगह मिली है।

iQoo 3 Transformers Limited Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है। यह कंपनी की 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। iQoo के नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16 मिलीमीटर है और वज़न 214.5 ग्राम।


स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »