iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट

हाल ही में देश में iQOO की यूनिट के हेड, Nipun Marya ने भारत में iQOO 16 के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में प्रदर्शित किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 17:06 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा
  • इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 हो सकता है
  • हाल ही में चीन में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था

पिछले महीने इस स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में प्रदर्शित किया गया था

Photo Credit: iQOO

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा। हाल ही में चीन में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर iQOO 16 के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हुई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट को बाद में हटा लिया गया। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 हो सकता है। हाल ही में देश में iQOO की यूनिट के हेड, Nipun Marya ने भारत में iQOO 16 के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में प्रदर्शित किया गया था। 

Advertisement

iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 5.01 GHz की है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। iQOO 16 में गेमिंग के लिए कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 8,400 mAh की बैटरी 100 W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3 अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  3. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  4. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  5. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  6. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  8. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  9. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  10. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.