iQOO ने चीनी बाजार में iQOO 15T को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है जो कि इस महीने 20 तारीख को पेश होने वाला है।
Photo Credit: iQOO
iQOO 15T में 6.82 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी।
iQOO ने चीनी बाजार में iQOO 15T को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है जो कि इस महीने 20 तारीख को पेश होने वाला है। इस स्मार्टफोन की बिक्री भी उसी दिन शुरू होगी। आगामी iQOO स्मार्टफोन का डिजाइन iQOO 15 जैसा ही है। यह स्मार्टफोन एज्यूर क्लाउड कलर में उपलब्ध होगा, जिसके रियर हिस्से पर क्लाउड जैसा पैटर्न होगा। यहां हम आपको iQOO 15T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iQOO 15T चीन में 20 मई को दस्तक देने वाला है। iQOO 15T में फ्लैगशिप फोन जैसी फीलिंग और एक ट्रांसपेरेंट फ्यूचरिस्टिक केबिन डिजाइन दिया गया है। चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट के अनुसार, 15T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K+ BOE Q10+ LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो स्क्रीन, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 9500 3nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU मिलेगा। इस फोन में 12GB / 16GB LPDDR5X अल्ट्रा रैम के साथ 256GB/512GB/1TB (UFS 4.1) स्टोरेज आएगी। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 के साथ आएगा। इस फोन में 8000mAh की बैटरी होगी जो कि 100W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 15T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.37 मिमी, चौड़ाई 76.71 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 216 ग्राम होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी