iQOO 13 को भारत में इन 2 खास कलर में 3 दिसंबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ने पहले घोषणा की थी कि iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा और Legend Edition कलरवे में उपलब्ध होगा, जिसमें व्हाइट कलर के पैनल पर तीन रंगों की स्ट्रिप होती है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 21:48 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 भारत में Nardo Grey कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा
  • Legend Edition कलरवे में भी आने वाला है फोन
  • चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है iOQQ का फ्लैगशिप मॉडल

Photo Credit: iQOO

iQOO 13 अगले महीने भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और कंपनी ने अपने अपकमिंग हाई-एंड स्मार्टफोन की डिटेल्स को टीज करना शुरू कर दिया है। फोन में Snapdragon 8 Eliet चिपसेट मिलेगा। इसकी एक खासियत रियर कैमरा यूनिट के चारों ओर एक कस्टमाइजेबल Halo लाइट फीचर है। iQOO 13 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और हैंडसेट के ग्लोबल मार्केट में भी समान स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, कंपनी ने खुलासा किया है कि iQOO 13 भारत में दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

मंगलवार को कंपनी ने खुलासा किया कि iQOO 13 भारत में Nardo Grey कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ने पहले घोषणा की थी कि iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा और Legend Edition कलरवे में उपलब्ध होगा, जिसमें व्हाइट कलर के पैनल पर तीन रंगों की स्ट्रिप होती है। इसका डिजाइन पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए मॉडल के समान होगा।
Advertisement
 

फिलहाल, कंपनी ने पुष्टि की है कि iQOO 13 भारत में नार्डो ग्रे और लीजेंड एडिशन कलरवे में उपलब्ध होगा। चीन में, स्मार्टफोन दो अन्य रंगों - आइल ऑफ मैन और ट्रैक एडिशन (चाइनीज भाषा से अनुवादित) में भी उपलब्ध है। हालांकि, वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि ये रंग भारत सहित ग्लोबल मार्केट में आएंगे या नहीं।
 

iQOO 13 specifications

iQOO 13 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है और इसे भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। फोन में 6.82 इंच का 2K BOE Q10 FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 8T LTPO 2.0 OLED डिस्‍प्‍ले है, जिसकी पीक ब्राइटनैस 1800 निट्स है। डिस्‍प्‍ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस आता है। इसमें 50MP का Sony IMX921 मेन कैमरा सेंसर है, जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, दो सेंसर और हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है। iQOO 13 में 6,150mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे IP69 के अलावा IP68 रेटिंग मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.