iQOO 13 में होगा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6,150mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

iQOO 13 : वीवो के ब्रैंड और प्रोडक्‍ट स्‍ट्रैटिजी के जीएम जिया जिंगडोंग ने एक पोस्‍ट में इस फोन के कई स्‍पेक्‍स कन्‍फर्म किए हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 14:15 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 के कुछ फीचर हुए कन्‍फर्म
  • इसमें क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा
  • 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा फोन

iQOO 13 में मिलने वाली 2K स्‍क्रीन, चीनी मार्केट में सबसे पावरफुल स्‍क्रीन होगी।

वीवो का सब ब्रैंड आईकू (IQOO) चीनी मार्केट में बहुत जल्‍द अपनी फ्लैगशिप डिवाइस iQOO 13 उतारने वाला है। बीते कई हफ्तों से इस स्‍मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। अब वीवो के ब्रैंड और प्रोडक्‍ट स्‍ट्रैटिजी के जीएम जिया जिंगडोंग ने एक पोस्‍ट में इस फोन के कई स्‍पेक्‍स कन्‍फर्म किए हैं। उन्‍होंने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर डिटेल शेयर कीं। यह कयास पहले से ही लगाए जा रहे हैं कि iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिया जिंगडोंग ने यह कन्‍फर्म किया है कि उस प्रोसेसर को स्नैपड्रैगन 8 एलीट (Snapdragon 8 Elite) कहा जाएगा। 

जिंगडोंग का कहना है कि लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर में CPU, GPU और NPU के लेवल पर बेहतर एडवांस्‍मेंट होंगे। Snapdragon 8 Elite के लिए वीवो और क्‍वॉलकॉम ने साझेदारी भी की है, जिससे प्रोसेसर को ऑप्‍टमाइज किया जा सके। 
Advertisement
उन्‍होंने यह भी कन्‍फर्म किया है कि iQOO 13 में 6,150mAh की बैटरी होगी, जो 120W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को थिन और लाइट बनाने के लिए कंपनी थर्ड जनरेशन के सिलिकॉन नेगेटिव इलेक्ट्रोड तकनीक का यूज कर रही है। 

इसके अलावा, फोन लेटेस्‍ट OriginOS 5 पर रन करेगा। इस ओएस को गेमिंग के लिए ऑप्‍टमाइज किया गया है साथ में कई एआई खूबियां भी जोड़ी गई हैं। 
Advertisement

इससे पहले टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया था कि iQOO 13 में मिलने वाली 2K स्‍क्रीन, चीनी मार्केट में सबसे पावरफुल स्‍क्रीन होगी। फोन की एक इमेज भी सामने आई है, जिसमें मेटल फ्रेम नजर आता है। iQOO 13 को इस महीने के आखिर में लाया जा सकता है। कहा जाता है कि इसका मुकाबला OnePlus 13, realme GT7 Pro और शाओमी 15 सीरीज से होगा। 

iQOO 13 को चुनौती मिलेगी, वनप्‍लस के अपकमिंग प्रीमियम से। कंपनी दावा कर रही है कि वह अपने फ्लैगशिप फोन में 2K BOE X2 डिस्‍प्‍ले देने वाली है, जिसमें कर्व्‍ड स्‍क्रीन होगी। हालांकि इस बारे में ज्‍यादा डिटेल नहीं है। 
Advertisement

 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.