iQOO 13 India Launch: भारत में चीन के मुकाबले छोटी बैटरी के साथ आएगा आइकू फ्लैगशिप

iQOO 13 के भारतीय वेरिएंट के भी Snapdragon 8 Elite चिप और एक डेडिकेटेड Q2 गेमिंग प्रोसेसर के साथ आने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 20:18 IST
ख़ास बातें
  • iQOO इंडिया की माइक्रोसाइट पर लिखा दिखाई दिया 6,000mAh
  • चीन में 6,150mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है iQOO फ्लैगशिप
  • भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा iQOO 13

Photo Credit: iQOO

iQOO 13 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। Vivo सब-ब्रांड ने हाल ही में पुष्टि की है कि स्मार्टफोन दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि iQOO 13 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स इसके चाइनीज मॉडल के समान होंगे। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी भारत के लिए iQOO 13 में एक बड़ा बदलाव कर रही है। भारतीय वर्जन में थोड़ी कम क्षमता की बैटरी मिल सकती है। कंपनी ने हाल ही में भारत के लिए iQOO 13 के दो कलर ऑप्शन को भी टीज किया था। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है और इसकी एक खासियत रियर कैमरा यूनिट के चारो ओर मौजूद RGB लाइट है।

iQOO इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर iQOO 13 का एक लैंडिंग पेज लाइव किया गया था, जहां कपनी इस स्मार्टफोन को लगातार टीज कर रही है। इस पेज को अब अपडेट किया गया है, जिससे पता चलता है कि भारत में iQOO फ्लैगशिप को 6,000mAh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जाएगा। तुलना के लिए बता दें कि चाइनीज वेरिएंट में 6,150mAh क्षमता की बैटरी यूनिट मिलती है। हालांकि, यहां चार्जिंग आउटपुट चाइनीज वेरिएंट के समान ही 120W है। इसके अलावा, डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं है।

iQOO 13 के भारतीय वेरिएंट के भी Snapdragon 8 Elite चिप और एक डेडिकेटेड Q2 गेमिंग प्रोसेसर के साथ आने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने हाल ही में भारत के लिए iQOO का एक Nardo Grey कलर टीज किया था। फोन Legend Edition में भी आने वाला है।

इसके अलावा, iQOO 13 भारत में 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले BOE Q10 8T LTPO 2.0 OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेट किया गया है।
Advertisement

iQOO 13 को भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन आधिकारिक iQOO ई-स्टोर और अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.