करीब 2.25 करोड़ रुपये के आईफोन हुए चोरी, जानें पूरा वाकया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 सितंबर 2016 11:42 IST
दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके से दो शख्स को करीब 2.25 करोड़ रुपये के आईफोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि इन दोनों शख्स ने आईफोन 5एस हैंडसेट के 1000 से ज्यादा यूनिट चुराए थे।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मेहताब आलम और अरमान बताई है। दोनों महिपालपुर इलाके में रहते हैं। पुलिस ने बताया है कि मेहताब आलम को महिपालपुर से गिफ्तार किया गया और अरमान को दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी इलाके से।

पुलिस ने 900 से ज्यादा आईफोन मोबाइल की बरामदगी की है और इस वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी ज़ब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात 13 सितंबर की है। आईफोन से भरा एक ट्रक दक्षिणी दिल्ली के ओखला इलाके से द्वारका लाया जा रहा था। उस वक्त ही चोरी को अंजाम दिया गया।
Advertisement

दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर इशवर सिंह ने कहा, "दोनों आरोपियों ने अपने साथियों से साथ मिलकर पहले ट्रक के ड्राइवर को किडनैप किया। इसके बाद रजकौरी फ्लाईओवर के पास चोरी की वारदात को अंजाम दिया।"
Advertisement

अधिकारी ने बताया कि चोर इसके बाद ट्रक ड्राइवर को द्वारका लिंक रोड के पास छोड़कर भाग गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "तफ्तीश के दौरान पता चला कि भोला और प्रदीप नाम के शख्स पहले इस ट्रक को चलाते थे। उन्होंने दो हफ्ते पहले ही नौकरी छोड़ी थी। ये दोनों भी वारदात में शामिल थे।"
Advertisement

सिहं ने बताया, "हमें पता चला कि वारदात के दिन इन दोनों ड्राइवर ने भी उसी रूट का इस्तेमाल किया था जिस पर मोबाइल फोन से भरा हुआ ट्रक ले जाया गया था।"
Advertisement

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने मान लिया है कि उन्होंने भोला, राहुल और जितेंदर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, Apple, iPhone 5s, Smartphone, Mobiles, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.