आईफोन एसई भारत में 8 अप्रैल से मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 17:10 IST
ऐप्पल के नए 4 इंच के आईफोन एसई की बिक्री भारत में 8 अप्रैल से शुरू होगी। ऐप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर रेडिंगटन इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि आईफोन एसई कंपनी के 3000 रिटेल आउटलेट पर इस तारीख से उपलब्ध होंगे।

ऐप्पल ने सोमवार को आयोजित आईफोन एसई के लॉन्च इवेंट में बताया था कि इस हैंडसेट की भारत में कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी। उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कहा था कि यह अप्रैल के पहले हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान तारीख का ज़िक्र नहीं किया गया था।

ऐप्पल के एक अन्य भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम माइक्रो ने फिलहाल इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। संभव है कि यह डिस्ट्रीब्यूटर आईफोन एसई को बेचने का अधिकार हासिल नहीं कर पाया हो।


याद रहे कि आईफोन एसई में 4 इंच का डिस्प्ले है और इसके दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16 जीबी और 64 जीबी। इसके स्पेसिफिकेशन आईफोन 6एस वाले ही हैं जिसे ऐप्पल ने पिछले साल लॉन्च किया था। इसके साथ ऐप्पल ने कुछ एक्सेसरी भी लॉन्च किए। कंपनी ने ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में लेदर केस पेश किए। इनकी कीमत 2,900 रुपये होगी। लाइटनिंग डॉक्स 3,700 रुपये में मिलेंगे।

नए आईफोन के जरिए ऐप्पल की कोशिश उन यूज़र को लुभाने की है जो छोटे स्क्रीन वाले हैंडसेट पसंद करते हैं और साथ में ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चना चाहते। आईफोन एसई के फ़ीचर भले ही आईफोन 6एस वाले हों लेकिन यह दिखने में कंपनी के पिछले 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 5एस जैसा ही है। यह स्पेस ग्रे, सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  2. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  5. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  6. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  9. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  10. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.