iPhone SE 4 के रेंडर लीक, मॉडर्न लुक के साथ कुछ ऐसा नजर आया फोन!

फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 15:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • इसके डिस्प्ले का साइज 6.1 इंच होगा।
  • फोन में black, white, और red के अलावा कई और शेड्स भी उतारे जा सकते हैं।

iPhone SE 4 के लॉन्च से पहले रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Photo Credit: 91Mobiles

Apple के बहुचर्चित, और अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन iPhone SE 4 के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बहुत संभावना है कि फैंस का यह इंतजार आने वाले हफ्ते में खत्म हो सकता है। फोन का लॉन्च नजदीक बताया जा रहा है। और इसी के साथ इसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। फोन के मॉडर्न डिजाइन से ये रेंडर पर्दा उठाते हैं। कहा जा रहा है कि फोन में कई बदलाव होने वाले हैं। मसलन, इसमें Face ID फीचर जुड़ने वाला है और होम बटन हटने वाला है। इससे फोन मौजूदा iPhone 14 के जैसा दिखेगा। आइए जानते हैं रेंडर्स में कैसा दिखता है अपकमिंग iPhone SE 4 फोन। 

iPhone SE 4 के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक हुए रेंडर्स में इसका डिजाइन काफी बदला नजर आ (via) रहा है। यह देखने में मॉडर्न है। फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में बेजल्स भी काफी पतले होने की संभावना है। इसके डिस्प्ले का साइज 6.1 इंच होगा। फोन में black, white, और red के अलावा कई और शेड्स भी उतारे जा सकते हैं। 

फोन के रियर में सिंगल कैमरा नजर आ रहा है। बेसिक लुक में फोन पुराने मॉडल जैसा ही लग रहा है। अफवाह है कि इसमें कैमरा 48MP सेंसर के साथ होगा। फोन में एपल का लेटेस्ट Apple A18 चिप आने की बातें सामने आ रही हैं। यह वही चिप है जो कंपनी ने लेटेस्ट सीरीज iPhone 16 में इस्तेमाल की है। इसका एक और खास फीचर AI के रूप में आ सकता है। फोन Apple Intelligence सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। 

iPhone SE 4 के रूप में कंपनी एक और कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन मॉडल पेश करने की तैयारी में है। हालांकि इसमें कितने अपग्रेड्स होंगे अभी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए फोन के लॉन्च तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालिया रिपोर्ट की मानें तो एपल इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखेगी, बल्कि इन डिवाइसेज को सीधे कंपनी की वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। 

iPhone SE 4 की सेल फरवरी के अंत में शुरू हो सकती है। iPhone SE मॉडल को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद रहता है कि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक उसकी पहुंच बने। जो यूजर्स किसी अन्य स्मार्टफोन ब्रांड से एपल में स्विच करना चाहते हैं उनके लिए iPhone SE एक अफॉर्डेबल ऑप्शन बन जाता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.