₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए

iPhone Air दिवाली सेल में रिलायंस डिजिटल पर काफी सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 07:42 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iPhone Air में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है।

iPhone Air में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

दिवाली के मौके पर हर जगह सेल चल रही है और अगर ऐसे में आप Apple का सबसे स्लिम फोन iPhone Air खरीदने का सोच रहे हैं तो काफी बचत हो सकती है। जी हां रिलायंस डिजिटल पर iPhone Air डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले इस आईफोन पर डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत हो सकती है, जिससे आईफोन करीबन ₹31000 सस्ता मिल रहा है। आइए डिटेल से जानते हैं कि iPhone Air कितना सस्ता मिल सकता है।

iPhone Air Offers

iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर ₹94,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह आईफोन बीते साल सितंबर में ₹1,19,900 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹85,499 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹31,401 सस्ता मिल रहा है।

iPhone Air Specifications

iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

iPhone Air के रियर कैमरा सेटअप में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस आईफोन की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.