आईफोन 8 में होगा ओलेड डिस्प्लेः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2016 18:29 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 2017 में आईफोन 8 के तीन वेरिएंट पेश कर सकती है
  • शार्प के सीईओ ने इशारों में आईफोन 8 में ओलेड डिस्प्ले होने की बात बताई
  • प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले पैनल होने का दावा किया गया है
पिछले हफ्ते ही जानकारी सामने आई थी कि ऐप्पल  2017 में आईफोन 8 के तीन वेरिएंट पेश करेगी। इनमें से एक वेरिएंट 5.5 इंच डिस्प्ले वाला होगा जो प्लस वर्ज़न हो सकता है। इस प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले पैनल होने का दावा किया गया था। अब एक ताजा रिपोर्ट से एक बार फिर ओलेड डिस्प्ले में ऐप्पल की रुचि का खुलासा हुआ है। इसके आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐप्पल आखिरकार आईफोन 8 में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

निकाई एशियन रिव्यू की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्प्ल आईफोन 8 में ओलेड पैनल का इस्तेमाल करेगी। कुछ ओलेड पैनल तो अमेरिका में ही बनेंगे। दरअसल, इसका खुलासा शार्प अमेरिका के प्रेसिडेंट, सीईओ और डायरेक्टर ताई जैंग वू ने किया।
Advertisement

यह पहला मौका नहीं है जब ऐप्पल द्वारा ओलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में रुचि दिखाए जाने की खबर आई है। सितंबर महीने में पता चला था कि कंपनी इन डिस्प्ले के लिए शार्प से बात कर रही है। ताजा रिपोर्ट से पुरानी ख़बरों की ही पुष्टि हुई है। वैसे, पुरानी रिपोर्ट में सैमसंग और एलजी द्वारा ओलेड डिस्प्ले उपलब्ध कराए जाने के भी दावे किए गए थे।

जैंग वू ने निकाई एशियन रिव्यू से कहा, "आईफोन हर साल बदल रहा है। अब यह एलटीपीएस से ओलेड पैनल पर जाने वाला है। हमें नहीं पता है कि ऐप्पल के ओलेड आईफोन सफल होंगे या नहीं, लेकिन अगर कंपनी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है और बदलाव नहीं करती है। तो वह कुछ नया नहीं कर पाएगी। यह मुश्किल वक्त होने के साथ एक मौका भी है।"
Advertisement

ओलेड डिस्प्ले बैटरी की खपत कम करते हैं। इनमें कलर कॉन्ट्रास्ट शार्प होता है। ऐप्पल वॉच कंपनी का एक मात्र प्रोडक्ट है जो ओलेड डिस्प्ले के साथ आता है। सैमसंग और एलजी जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने तो अपने स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल पहले ही शुरू कर दिया है। ऐसे में ऐप्पल भी जल्द ही इस हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को अपने फोन का हिस्सा बना सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  3. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  4. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  5. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  7. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  8. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.