iPhone 8 के लिए अब नहीं करना होगा ज़्यादा इंतज़ार, 12 सिंतबर को होगा लॉन्च

अगले आईफोन के लिए इंतज़ार लगभग ख़त्म होने को है। ऐप्पल ने गुरुवार को 12 सितंबर को होने वाले अपने अगले बड़े इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए। कंपनी क्यूपर्टिनो के नए कैंपस के स्टीव जॉब्स थिएटर में यह इवेंट आयोजित करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2017 11:16 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 12 सिंतबर को अगला आईफोन लॉन्च करेगी
  • आईफोन 8 में बेज़ल-लेस डिज़ाइन होने की उम्मीद है
  • ऐप्पल द्वारा ऐप्पल टीवी और ऐप्पल टीवी मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
अगले आईफोन के लिए इंतज़ार लगभग ख़त्म होने को है। ऐप्पल ने गुरुवार को 12 सितंबर को होने वाले अपने अगले बड़े इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए। कंपनी क्यूपर्टिनो के नए कैंपस के स्टीव जॉब्स थिएटर में यह इवेंट आयोजित करेगी। कंपनी द्वारा इस इवेंट में कई दूसरे प्रोडक्ट के साथ आईफोन 8 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इस साल आईफोन लॉन्च के 10 साल पूरे हो रहे हैं और सभी को इस बहु-प्रतीक्षित इवेंट का इंतज़ार है।

इवेंट में क्यूपर्टिनो की कंपनी द्वारा हाई-एंड आईफोन 8 सहित कम से कम तीन आईफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी अपने ऐप्पल टीवी मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस को भी अपग्रेड कर सकती है। इस डिवाइस में 4के और एचडीआर टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट आने की उम्मीद है।
Advertisement

नए आईफोन वेरिएंट में ट्रेडिशनल टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह 3डी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। 3डी सेंसर के जरिए ही फोन में फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर काम करेगा। ऐप्पल ने ही स्मार्टफोन की दुनिया में फिंगरप्रिंट स्कैनर को लोकप्रिय बनाया, इसलिए अब यह देखना मज़ेदार होा कि कंपनी फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए कौन सा नया ट्रेंड अपनाती है।

इससे पहले आईं ख़बरों के मुताबिक, आईफोन वेरिएंट में बेहद कम बेज़ल- चिन दिया जाएगा। यानी कंपनी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साइज़ में ही बड़ा डिस्प्ले देने की तैयारी में है। पहले आईं रिपोर्ट से पता चला है ककि कम से कम एक वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले (मौज़ूद आईफोन जेनरेशन में एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है) होगा। वहीं इस वेरिएंट को 999 डॉलर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अभी तक भारत में फोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि यह भारत में आईफोन 7 से ज़्यादा महंगा होगा। भारत में आईफोन 7 की रिटेल कीमत 72,000 रुपये है। ऐप्पल आमतौर पर आईफोन को अमेरिका में लॉन्च के दो हफ्ते के भीतर उपलब्ध करा दिया जाता है। और नए वेरिएंट भारत में चार से छह हफ्ते के अंदर लॉन्च हो जाते हैं।
Advertisement

ऐप्पल द्वारा एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने वाली नई ऐप्पल वॉच लॉन्च करने का भी खुलासा हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple TV, iPhone 8, Apple iPhone 8, iPhone 8 Launch Date, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.