iPhone 8 और iPhone X आ रहे हैं मंगलवार को, लॉन्च इवेंट से ये हैं उम्मीदें

ख़बरों की मानें तो 12 सितंबर को क्यूपर्टिनो में होने वाले ऐप्पल इवेंट में सबसे ज़्यादा ध्यान आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और सबसे ख़ास आईफोन एक्स पर रहेगा। कंपनी का इवेंट नए 'स्पेसशिप' कैंपस में बने स्टीव जॉब्स ऑडिटॉरियम में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 12:43 IST
ख़बरों की मानें तो 12 सितंबर को क्यूपर्टिनो में होने वाले ऐप्पल इवेंट में सबसे ज़्यादा ध्यान आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और सबसे ख़ास आईफोन एक्स पर रहेगा। कंपनी का इवेंट नए 'स्पेसशिप' कैंपस में बने स्टीव जॉब्स ऑडिटॉरियम में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय समयानुसार, ऐप्पल इवेंट मंगंलवार रात 10.30 बजे शुरू होगा। बता दें कि ऐपप्ल पहले आईफोन लॉन्च की दसवीं एनिवर्सरी मनाएगी। आईफोन ऐसा डिवाइस साबित हुआ है जिसने हर किसी के लिए मोबाइल कम्प्यूटिंग को बदल कर रख दिया। पिछले हफ्ते आईं कई सारी लीक से पता चला था कि इस इवेंट में कई और गैज़ेट लॉन्च किए जा सकते हैं। बहरहाल, आईफोन एक्स और आईफोन 8 वेरिएंट निश्चित तौर पर इवेंट के सबसे महत्वपूर्ण डिवाइस होंगे। निश्चित तौर पर इवेंट में आईफोन 7एस सीरीज़ नहीं होने की उम्मीद है क्योंकि आईफोन 8 मौज़ूदा आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अपग्रेडेड वेरिएंट होंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो आईओएस 11, मैकओएस हाई सिएरा, वॉट ओएस 4 और टीवीओएस 11 आने की उम्मीद है।

लीक से दो नए सॉफ्टवेयर फ़ीचर- फेस आईडी और एनिमोजी का खुलासा हुआ था। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, फेस आईडडी, ऐप्पल की टच आईडी फिंगरप्रिंट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का एक ज़्यादा विकसित फ़ीचर है। फेस आईडी के साथ, आईफोन को अनलॉक करने और यूज़र को ऑथेंटिकेट करने के लिए फेस रिकग्निशन का इस्तेमाल करना होगा, जैसे कि अभी टच आईडी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं एनिमोजी का मतलब-एनिमेटेड इमोजी से है यानी ऐसे इमेजी जो मैसेज में मूव करेंगे। फेस आईडी फ़ीचर का इस्तेमाल कस्टम एनिमोजी को बनाने में कर सकते हैं और बाद में इन्हें मैसेज में भेज सकते हैं।
Advertisement

आईफोन एक्स, आईफोन 8 फ़ीचर
नाम में 'X' का इस्तेमाल कंपनी के पहले आईफोन की 10वीं सालगिरह की ओर इशारा करता है। लेकिन असमजंस ये है कि इसे आईफोन 10 के नाम से बुलाया जाएगा या आईफोन 10
Advertisement

या आईफोन एक्स। नाम के अलावा, आईफोन एक्स में बेहद पतले बेज़ल के साथ एज-टू-एज डिस्प्ले और रियर पर एक वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, आईफोन एक्स में टच आईडी की जगह फेस आईडी फ़ीचर दिया जाएगा। फेस आईडी अंधेरे में भी काम कर सकता है। लेकिन होम बटन से होने वाले दूसरे काम को किस तरह किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
Advertisement

आईफोन एक्स में एक ओलेड स्क्रीन होने की उम्मीद है। ऐप्पल ने पहली बार इस स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। हालांकिं, आईफोन 8 और आईफोन 8 में अभी भी एलसीडी स्क्रीन होने की उम्मीद है।
Advertisement

आईफोन एक्स, आने वाले दो नए आईफोन 8 वेरिएंट से ज़्यादा दमदार डिवाइस हो सकते हैं। कंपनी द्वारा एक अलग एआई चिप पर काम करने की ख़बरें हैं। इस फोन में ऐप्पल की ट्रू टोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा जिससे वातावरण के हिसाब से डिस्प्ले टेम्परेचर को एडजस्ट किया जा सकेगा।
 

इन रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि तीनो नए आईफोन में ग्लास रियर होगा और ये वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। उम्मीद है कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को मंगलवार को होने वाले इवेंट के तुरंत बाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं आईफोन एक्स को थोड़े समय बाद उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

ऐप्पल वॉच, ऐप्पल टीवी
इसके अलावा एक भरोसेमंद बड़ी लीक के मुताबिक, नई ऐप्पल वॉच एलटीई क्षमता से लैस होगी। जिसका मतलब है कि आप ऐप्पल वॉच को बिना आईफोन के भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी ऐप्पल वॉच से नेविगेशन, म्यूज़िक स्ट्रीमिंग और कॉल का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके साथ ही सॉफ्टवेयर अपग्रेड भी होंगे जिससे कई सुधार होंगे। इनमें ऐप्पल वॉच के लिए वर्कआउट और ऐप्पल म्यूज़िक ऐप शामिल हैं। फोन के बिना इस्तेमाल करने पर भी ऐप्पल वॉच से कई काम किए जा सकेंगे।

ऐप्पल टीवी में भी कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है-इनमें सबसे जरूरी हैं 4के और एचडीआर सपोर्ट। अगरआपके पास टीवी है जो इन दो फॉरमेट को सपोर्ट करता है, तो ऐप्पल टीवी से 4के रिज़ॉल्यूशन पर एचडीआर कंट्रास्ट के साथ वीडियो स्ट्रीम हो सकेगी।
 

इसके अलावा इवेंट में नए एयरपॉड भी ऐप्पल इवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में पूरी तरह स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस इवेंट में ऐप्पल के लैपटॉप या आईपैड, नया आईफोन एसई लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।

मंगलवार को होने वाले ऐप्पल इवेंट में हम इन प्रोडक्ट के लॉन्च की उम्मीद कर रहे हैं। गैज़ेट्स 360 ऐप्पल के हेडक्वार्टर में है जहां से आपको हर लॉन्च और पल-पल का अपडेट की लाइव जानकारी मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.