iPhone 8, iPhone 8 Plus के लिए इंतज़ार खत्म, भारत में हुए लॉन्च

ऐप्पल ने भारत में शुक्रवार को भारत में अपने लेटेस्ट आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च कर दिए। दोनों हैंडसेट को ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मिलेगा। बता दें कि दोनों वेरिएंट भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए सितंबर से उपलब्ध कराए गए थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2017 18:29 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस भारत में लॉन्च हो गए हैं
  • पिछले साल लॉन्च किए गए iPhone 7 और iPhone 7 Plus के अपग्रेड हैं
  • हैंडसेट मार्केट में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए बेचे जाएंगे
ऐप्पल ने भारत में शुक्रवार को भारत में अपने लेटेस्ट आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च कर दिए। दोनों हैंडसेट को ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मिलेगा। बता दें कि दोनों वेरिएंट भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए सितंबर से उपलब्ध कराए गए थे। दोनों नए ऐप्पल स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 7  और आईफोन 7 प्लस के अपग्रेड वेरिएंट हैं। जानें iPhone 8 और iPhone 8 Plus की कीमत, ऑफर और उपलब्धता से जुड़ी सारी जानकारी।
 

iPhone 8 की कीमत और खरीदने की जगह

आईफोन 8 को लॉन्च करने के तुरंत बाद ऐप्पल ने जानकारी दी थी कि भारतीय मार्केट में 64 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट क्रमशः 64,000 और 77,000 रुपये में बेचे जाएंगे। आईफोन 8 प्लस का 64 जीबी वेरिएंट 73,000 रुपये में मिलेगा, जबकि 256 जीबी वेरिएंट 86,000 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement


iPhone 8 और iPhone 8 Plus की बिक्री भारत में शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू हो गई। आप चाहें तो हैंडसेट को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, इंफीबीम या जियो डॉट कॉम से खरीद सकते हैं। देशभर में 3,000 रेडिंगटन स्टोर में भी ये स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इसके अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे मल्टी ब्रांड स्टोर में भी फोन मिल जाएगा।
Advertisement
 

iPhone 8 पर मिल रहे हैं ये ऑफर

अमेज़न इंडिया, जियो डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट की ओर से कैशबैक, एक्सचेंज डिस्काउंट और बायबैक गारंटी जैसे ऑफर की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

सबसे पहले हम आपको अमेज़न इंडिया पर आईफोन 8 के साथ दिए जा रहे ऑफर के बारे में बताते हैं। आईफोन 8 और 8 प्लस के 64 जीबी वेरिएंट पर 16,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट है। वहीं, 256 जीबी वेरिएंट पर सर्वाधिक 12,100 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। कई नामी बैंक की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट पर भी आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं। 64 और 256 जीबी वेरिएंट के साथ पुराने फोन के बदले सर्वाधिक 23,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड और वर्ल्ड डेबिट कार्ड के साथ 10,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। कैशबैक आपके अकाउंट में 30 दिसंबर 2017 तक आ जाएगा। इस तरह से आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 54,000 रुपये हो जाएगी और 256 जीबी वेरिएंट की 67,000 रुपये। इसी तरह से आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी और 256 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत क्रमशः 63,000 और 76,000 रुपये होगी। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने से पहले सेलर का नाम जांच लें। यह ऑफर Shreyash Retail Pvt. Ltd. (SuperCom Net) के ज़रिए दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो भी आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को बेच रही है। कंपनी रिलायंस डिजिटल आउटलेट, जियो स्टोर और जियो कॉम पर नए आईफोन 8 मॉडल के ऑर्डर लेगी। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को खरीदारी पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करनी होगी। जियो जल्द ही ऐप्पल के दोनों ही स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव टैरिफ प्लान पेश करेगी। iPhone 8 और iPhone 8 Plus के ग्राहक चाहें तो 799 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं जिसमें मुफ्त कॉल के साथ 90 जीबी डेटा मिलता है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस पैक की वैधता 28 दिनों की है और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक बिल साइकल।
Advertisement

कैशबैक के अलावा रिलायंस डिजिटल, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर और माय जियो ऐप से नए आईफोन 8 मॉडल खरीदने वाले ग्राहक अगर एक साल बाद फोन वापस कर देते हैं तो उन्हें 70 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने फोन पर माय जियो ऐप इंस्टॉल करना होगा और साल भर के लिए जियो सिम इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद ही आप फोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर में वापस कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1821 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2691 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 8, iphone 8 plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.